---Advertisement---

Box Office Collection: सैम बहादुर से क्लैश का पड़ेगा Animal पर असर! ओपनिंग डे पर इतनी कमाई कर सकती है रणबीर की फिल्म

Box Office Collection Animal: विक्की कौशल की सैम बहादुर से टकराव के बावजूद क्या रणबीर कपूर की फिल्म कर पाएगी कारनामा। इस बात का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आए और इस राज से पर्दा उठ सके। वहीं अब सोशल मीडिया पर 'एनिमल' फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन पर खूब चर्चा हो रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह 'सैम बहादुर' से 10 गुना ज्यादा कमाई कर सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2023 10:47 पूर्वाह्न

Box Office Collection Animal
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection Animal: सिनेमा लवर 1 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस दिन दो मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल‘ तो दूसरी तरफ विक्की कौशल की फिल्म ‘सेम बहादुर’ की जो एक ही दिन जबरदस्त क्लैश करने के लिए तैयार है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच लगातार बज बना हुआ है। वहीं इस सबके बीच ‘एनिमल’ फिल्म की ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर उम्मीद जताई जा रही है और कहा जा रहा है कि यह कमाई के मामले में विक्की कौशल की फिल्म से काफी आगे रहेगी। आइए जानते हैं आखिर कितनी कमाई कर सकती है रणबीर की एनिमल।

अब तक हुई टिकट की बिक्री

अगर रिपोर्ट्स की माने तो ‘एनिमल’ फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है और ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर ही कारनामा दिखा सकती है। अगर अब तक की मिली जानकारी की बात करें तो ‘एनिमल’ फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 12 करोड़ 36 लाख रुपए की हो चुकी है। कहा जा रहा है कि 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं वहीं मेकर्स की तरफ से 7700 से ज्यादा शोज खोले जा चुके हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये सिर्फ हिंदी वर्जन के आंकड़े हैं। कहा जा रहा है कि तेलुगू वर्जन में 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं तो कुल 5 लाख टिकट की बिक्री हो चुकी है।

ओपनिंग डे पर हो सकती है चौंकाने वाली कमाई

अगर इन आंकड़ों पर गौर करें तो फिल्म ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 50 करोड़ की कमाई कर सकती है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 100 करोड़ के बजट की बताई जा रही है। ऐसे में अगर यह 50 करोड़ की कमाई ओपनिंग डे पर करती है तो यह बहुत बड़ी बात है। वहीं अब कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर के करियर की यह बेस्ट फिल्म साबित होने वाली है।

सैम बहादुर की हो सकती है इतनी कमाई

यह बात सच है कि विक्की कौशल की फिल्म ‘एनिमल’ से टकरा रही है लेकिन अगर रिपोर्ट्स की माने तो फातिमा सना शेख, विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा की यह फिल्म ‘एनिमल’ को दूर-दूर तक टक्कर नहीं देगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर 4 से 5 करोड़ की कमाई कर सकती है। इस फिल्म में विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026