---Advertisement---

Box office collection: दूसरे दिन चौंकाने वाली रही ‘डंकी’ की कमाई, ‘सालार’ रिलीज होते ही नहीं चला शाहरुख का जादू

Box office collection: शाहरुख खान की 'डंकी' से लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन ओपनिंग डे की कमाई देखने के बाद लोग हैरान रह गए थे। वहीं फिल्म की दूसरे दिन की कमाई भी काफी चौंकाने वाली रही है और एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। प्रभास की सालार रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए शाहरुख खान को अब जद्दोजहद करनी पड़ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 23, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Box office collection dunki
Follow Us
---Advertisement---

Box office collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी‘ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज तो हुई। पहले दिन फिल्म की कमाई पर लोगों की नजरें थी और यह ठीक-ठाक रही। साल की तीसरी रिलीज फिल्म शाहरुख के लिए जबरदस्त साबित नहीं हुई है और ओपनिंग डे पर सिर्फ 29.2 करोड़ की कमाई करने के बाद दूसरे दिन की कमाई भी काफी चौंकाने वाली रही। ‘पठान’ और ‘जवान’ को ब्लॉकबस्टर साबित करने के बाद किंग खान की इस फिल्म से लोगों को वैसे तो काफी उम्मीद थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा रही है। दूसरे दिन की कमाई में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं आखिर कितनी रही दूसरे दिन की कमाई।

दूसरे दिन कितनी हुई शाहरुख की फिल्म की कमाई

रिपोर्ट्स की माने तो 29 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरू हुई डंकी की दूसरे दिन की कमाई काफी चौंकाने वाली रही। दूसरे दिन सिर्फ 20 करोड़ की कमाई हुई है। ऐसे में ओपनिंग डे से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई। वहीं अब तक भारत में फिल्म ने 49.20 करोड़ की कमाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में फिल्म को सबसे अधिक पसंद किया गया और इसके बाद दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता का नाम दर्ज है। फिल्म से पहले तो काफी उम्मीदें थी लेकिन अब वीकेंड पर फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

सालार से टकराना डंकी को पड़ा भारी

कहने में दो राय नहीं है कि फिल्म रिलीज से पहले इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा था लेकिन अब हालात कुछ और है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म की 15 करोड़ के आसपास कमाई हुई थी। वहीं फिल्म की टक्कर प्रभास की फिल्म सालार से थी क्योंकि 22 दिसंबर को यह रिलीज हुई है। अब तक रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने 95 करोड़ की कमाई की है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। बंपर ओपनिंग करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि शाहरुख खान क्या कमाल दिखा पाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026