---Advertisement---

Box office collection: स्वतंत्रता दिवस पर Gadar 2 की शोर से गूंजा देश, ओपनिंग से भी ज्यादा हुई 5वें दिन की कमाई

Box office collection Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर लगातार बरकरार है और फैंस इस फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म रिलीज के 5 दिन बाद भी तारा सिंह के ढाई किलो का हाथ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं सनी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 10:43 पूर्वाह्न

gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Box office collection Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर लगातार बरकरार है और फैंस इस फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म रिलीज के 5 दिन बाद भी तारा सिंह के ढाई किलो का हाथ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं सनी और अमीषा भी फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। तारा और सकीना की जोड़ी 22 साल बाद भी वही कमाल दिखा रही है जो पहले ‘गदर एक प्रेम कथा’ में दिखा था। वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह काफी अलग है और कहना गलत नहीं है कि फिल्म साल की जबरदस्त कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या रही स्वतंत्रता दिवस यानी 5वें दिन की कमाई।

इंडिपेंडेंस डे पर हुई ‘गदर 2’ की इतनी कमाई

वैसे उम्मीद जताई जा रही थी कि सनी देओल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इंडिपेंडेंस डे पर कमाल दिखाएगी और ऐसा ही कुछ हुआ भी। जहां फिल्म की बंपर कमाई से यह रजनीकांत की ‘जेलर’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक इंडिपेंडेंस डे पर गदर 2 ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और इतिहास रचा है। फिल्म मंगलवार यानी पांचवें दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

अब तक हुई ‘गदर 2’ की इतनी कमाई

अब तक हुई कमाई की बात करें तो ओपनिंग यानी 11 अगस्त शुक्रवार को 40 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर सनी की गूंज सुनाई दी थी। वहीं गदर 2 ने दूसरे दिन 43.08 करोड़ का कलेक्शन किया तो तीसरे दिन वीकेंड का फिल्म को फ़ायदा मिला और यह 51.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। चौथे दिन की कमाई 38.7 करोड़ रुपये रही तो 5वें दिन की कमाई के साथ फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का 5 दिन का कलेक्शन 228 करोड़ रुपये है।

22 साल बाद भी जलवा बरकरार

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघर में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म सनी और अमीषा की ही फिल्म का सिक्वल है जो 22 साल पहले धमाल मचा चुकी है और अभी भी जलवा बरकरार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026