---Advertisement---

Box Office Collection: ‘Jawan’ की आंधी के आगे नहीं टिक सकी ‘गदर 2’ और ‘पठान’, छठे दिन कर दिखाया ये कमाल

Box Office Collection Jawan: बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘जवान’ की रफ़्तार बॉक्स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही। अपनी रिलीज़ के छठे दिन Shah Rukh Khan स्टारर इस फ़िल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 13, 2023 12:22 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection Jawan: एटली द्वारा निर्देशित और शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ का क्रेज़ हर बीतते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अपनी रिलीज़ के 6 दिनों में ही शाहरुख़ की इस फ़िल्म ने बंपर कमाई करके यह साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की जादू अब भी बरकरार है। वीकेंड के साथ-साथ वीकडे पर भी फ़िल्म ज़बरदस्त कलेक्शन करती दिख रही है। इसी के साथ भारत में फ़िल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 

छठे दिन Shah Rukh Khan स्टारर ‘Jawan’ ने किया इतना कलेक्शन 

आपको बता दें कि Shah Rukh Khan अभिनीत फ़िल्म ‘Jawan’ ने अपनी रिलीज़ के छठे दिन 27.22 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फ़िल्म का कुल कलेक्शन 345.58 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं फ़िल्म के दुनियाभर में किये कलेक्शन की बात करें, तो शाहरुख़ की यह फ़िल्म विदेशों में भी धूम मचा रही है। 

एटली द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘Jawan’ ने अपनी रिलीज़ के छठे दिन 192 करोड़ का ज़बरदस्त कलेक्शन किया है जिसके बाद अब दुनियाभर में फ़िल्म का कुल कलेक्शन 600 करोड़ तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि फ़िल्म में अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन करके ‘पठान’ और ‘गदर 2’ जैसी फ़िल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 

देशभर में मची ‘Jawan’ की धूम 

इस महीने की 7 सितंबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘Jawan’ ने रिलीज़ के साथ ही कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े दिए हैं। फ़िल्म में शाहरुख़ के डबल रोल के लोग दिवाने हो रहे हैं। इसके साथ ही फ़िल्म के ज़बरदस्त एक्शन सीन्स भी देखने लायक़ हैं। वहीं Shah Rukh Khan, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फ़िल्म मुंबई और दिल्ली में सबसे ज़्यादा धूम मचा रही है। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में भी फ़िल्म को लेकर लोगों का ज़बरदस्त क्रेज़ दिख रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026