---Advertisement---

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की रेस में रजनीकांत की Jailer ने मारी बाज़ी, Gadar 2 और OMG 2 का ऐसा रहा हाल

Box Office Collection: सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ़्ता एंटरटेनमेंट भरा होने वाला है क्योंकि इस हफ़्ते सिनेमाघरों में 3 बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुईं हैं। इनमें सबसे पहली रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर Jailer है, दूसरी सनी देयोल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर Gadar 2 है और तीसरी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 12, 2023 2:34 अपराह्न

Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection: सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ़्ता एंटरटेनमेंट भरा होने वाला है क्योंकि इस हफ़्ते सिनेमाघरों में 3 बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुईं हैं। इनमें सबसे पहली रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर Jailer है, दूसरी सनी देयोल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर Gadar 2 है और तीसरी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की Oh My God 2 है। यह तीनों ही फ़िल्में इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से थीं जिनमें अब बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। तो आइये देखते हैं कि बॉक्स पर आगे निकलने की रेस में कौन कितना आगे है। 

क्या तीसरे दिन 100 करोड़ कमाएगी Jailer? 

दक्षिण फ़िल्म इंडस्ट्री में थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत की फ़िल्म Jailer 10 अगस्त 2023 को रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म के साथ रजनीकांत ने पूरे 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में इस फ़िल्म को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फ़िल्म ने अपने ओपनिंग डे पर केवल भारत में 48.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 27 करोड़ की कमाई की थी जिसके बाद फ़िल्म का केवल भारत का कलेक्शन 75.35 करोड़ तक पहुँच गया है। 

इसके साथ ही दुनियाभर में भी फ़िल्म अच्छी कमाई करती दिख रही है यह फ़िल्म अब तक 21 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसी के साथ फ़िल्म ने अब तक 96.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह उम्मीद की जा रही है कि फ़िल्म तीसरे दिन पर 30 करोड़ की कमाई करके 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर जाएगी। 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में Gadar 2 और OMG 2 भी नहीं हैं पीछे

बॉलीवुड की 2 बड़ी फ़िल्मों Gadar 2 और Oh My God 2 ने इस महीने की 11 तारीख़ को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। रिलीज़ के बाद से यह दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं बात अगर सनी पाजी की Gadar 2 की करें तो फिल्म को रिलीज़ के पहले ही दिन बंपर ओपनिंग मिली। फ़िल्म पहले ही दिन पूरे 40 करोड़ का कलेक्शन करके बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फ़िल्म बन गई है। वहीं फ़िल्म के दूसरे दिन पर 42 करोड़ की कमाई करने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि 15 अगस्त के वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर लेगी। 

दूसरी ओर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फ़िल्म Oh My God 2 की रफ़्तार पहले दिन थोड़ी धीमी रही। मगर इसके बावजूद फिल्म ने अपने ओपिंग डे पर 9.60 करोड़ का कलेक्शन किया। फ़िल्म की कम रफ़्तार एक वजह इसका कई विवादों में फँसना माना जा रहा है। वहीं दूसरी वजह फ़िल्म को बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट बताया जा रहा है। इसी बीच यह उम्मीद की जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड तक फिल्म अच्छी ख़ासी रफ़्तार पकड़ लेगी। 

फ़िलहाल के आँकड़ों को देखते हुए यह कहना ग़लत नहीं होगा की बॉक्स पर रजनीकांत का दबदबा कायम है। उनकी फ़िल्म Jailer सनी देयोल और अक्षय कुमार की फ़िल्मों पर भारी पड़ रही है। इसके साथ ही अब यह देखना भी दिलचस्प होगा की बॉक्स ऑफिस पर सबसे पहले 100 करोड़ का आँकड़ा कौन पार करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026