---Advertisement---

आंखों में जीने की आशा, बदन पर दाग! कैंसर से लड़ रही Hina Khan ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट

कैंसर से एक वॉरियर की तरह लड़ रही Hina Khan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ रीसेंट तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 6, 2024 3:08 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से वॉरियर की तरह लड़ रही है और बता दें एक्ट्रेस ने यह खबर खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी। इसी के साथ बताते चलें, अपने कैंसर की खबर देने के बाद से ही एक्ट्रेस आए दिन अपनी कुछ रीसेंट पोस्ट शेयर कर अपने हेल्थ की अपडेट दे रही हैं। यहीं इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की और अपनी हेल्थ की जानकारी दी है। चलिए उनकी इस पोस्ट को देखते हैं।

Hina Khan ने शेयर की लेटेस्ट पोस्ट

हर बार की तरह इस बार भी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपनी इन तस्वीरों में हिना अपनी बॉडी पर दिख रहे कैंसर के कारण हुए दागों को दिखाती नजर आ रही हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों के नीचे कैप्शन लिखा “आप इस फोटो में क्या देख पा रहे हैं? मेरे शरीर पर घाव या मेरी आंखों में आशा? घाव मेरे हैं, मैं उन्हें प्यार से गले लगा रही हूं क्योंकि ये प्रोग्रेस का पहला साइन हैं, जिसकी मैं हकदार हूं। मेरी आंखों में आशा मेरी आत्मा की झलक है, मैं सुरंग के आखिर में लगभग प्रकाश देख सकती हूं। मैं अपना इलाज दिखा रही हूं। और मैं आपके लिए भी प्रार्थना कर रही हूं।”

लोगों ने ऐसे दिखाया हिना के लिए प्यार

इसी तरह आपको बता दें एक्ट्रेस की यह तस्वीरें देख हर कोई उनको सराहने लगा। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “आप सबसे ज्यादा ताकतवर हो, हम आपके लिए हमेशा खड़े हैं” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “हमेशा खुश रहे हमारी दुआएं आपके साथ हैं।” यहीं नहीं एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी कमेंट किया और लिखा “मुझे बहुत पसंद आ रहा है जैसे आप सारी चीजों को खुलकर एक्सेप्ट कर रही हैं, तुम कई लोगों को इंस्पायर कर रही हो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026