---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: अनन्या पांडे-लक्ष्य को ऑडियंस ने क्यों दिखाया ठेंगा? गिरती कमाई ने करण जौहर की बढ़ाई टेंशन

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4: अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की लव स्टोरी ऑडियंस को पसंद नहीं आ रही है। जिसके कारण 'चांद मेरा दिल' की कमाई लगातार गिरती जा रही है। धर्मा प्रोडक्शन की बनी इस फिल्म ने करन जौहर की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4:   अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की लव स्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि, करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म कुछ अच्छा करेगी। लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। जेनजी की लव स्टोरी पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्म चार दिनों में ही दम तोड़ती हुई दिख रही है बढ़ते दिनों के साथ इसकी कमाई गिरती जा रही है। जिसके कारण मेकर्स को बजट निकालना भी मुश्किल हो रहा है। शुरुआत में ‘चांद मेरा दिल’ के रिव्यू बहुत अच्छे थे। लेकिन उसके बाद भी फिल्म देखने से ऑडियंस परेहज कर रही है। इसके कई कारण माने जा रहे हैं।  चलिए आपको बताते हैं, साल 2026 की पहली मच अवेटेड  लव स्टोरी फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने कमाए?

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने  रिलीज के चौथे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 4031 शोज से हुई है। इसका भारत में टोटल कलेक्शन 15.76 करोड़ रुपए हैं। वहीं, ओवरसीज में ये कमाई अभी तक 2.25 करोड़ रुपए है। ‘चांद मेरा दिल’ का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18.02 करोड़ रुपए है। इसका बजट 45 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिल्म के डायरेक्टर विवेक सोनी हैं। धर्मा प्रोडक्शन में बनी ये मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों का भारी अकाल झेल रही है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

 अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के गिरते कलेक्शन के कारण

‘चांद मेरा दिल’ के गिरते कलेक्शन का कारण सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ मानी जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर ये साउथ फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा काम चुकी है। वहीं, दूसरी तरह 22 मई को ही मोहन लाल की साउथ फिल्म  दृश्यम 3 ने भी रिलीज होकर इस बॉलीवुड फिल्म के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। वहीं, काफी लोगों का मानना है कि,  अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की इस लव स्टोरी पर आधारित फिल्म में कुछ नयापन नहीं है। जिसके कारण दर्शकों को खींचने में नाकामयाब हो रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026