---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 6: बढ़ते शोज के साथ घटती जा रही अनन्या पांडे – लक्ष्य की लव स्टोरी की डिमांड, कमाई देख मेकर्स के निकले आंसू

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 6: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है. जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ रही है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2026 11:40 पूर्वाह्न

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 6:  अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी  की फिल्म चांद मेरा दिल की कमाई लगातार गिरती जा रही है. जिसके कारण मेकर्स की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है. ये लव स्टोरी दिल छूने वाली है. अच्छे रिव्यू होने के बाद भी कमाई का बहुत ही बुरा हाल है. करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में इसे बनाया गया है. साल 2026 की ये सबसे पसंद की जाने वाली फिल्म बताई जा रही थी.  लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जो इसका हाल है वो बहुत बुरा है.बीते दिन बुधवार को भी इसका असर देखने को मिला है.

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के छठे दिन 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये कमाई 4138 शोज से हुई है. जिसके बाद भारत में इसकी टोटल 20.38 करोड़ की कमाई हो गई है.वहीं, विदेशों में टोटल 2.90 करोड़ रुपए कमा चुकी है. चांद मेरा दिल का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 23.28 करोड़ रुपए हो गया है. इसका बजट 45 करोड़ के आस-पास है.मंगलवार के  मुकाबले बुधवार के कलेक्शन में करीब 9.5% की कमी दर्ज की गई है.बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े   Sacnilk ने जारी किए हैं. विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने एक हफ्ते से पहले ही दम तोड़ दिया है.

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का क्यों गिरा कलेक्शन?

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के बॉक्स ऑफिस पर कम कलेक्शन के संभावित कारण कमजोर स्क्रिप्ट, और सिनेमाघरों में मिल रही दृश्यम 3 और करुप्पु जैसी फिल्मों से टक्कर है. यह बॉलीवुड फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्में आमतौर पर अपने बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस फिल्म के गाने लोगों का दिल नहीं छू सके हैं. वहीं, इस फिल्म को आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’  से भी टक्कर मिल रही है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026