---Advertisement---

Chand Mera Dil से क्या ‘सैयारा’ की तरह छा गए फहीम अब्दुल्ला, दिल छू रहा अनन्या पांडे-लक्ष्य का टाइटल ट्रैक]

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य के गाने को फहीम अब्दुल्ला ने आवाज दी है और इसके साथ ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आइए देखते हैं आखिर लोग इसे लेकर क्या कह रहे हैं जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 14, 2026 4:35 अपराह्न

Chand Mera Dil
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil: मोहित सूरी की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म सैयारा में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दिखी। इस फिल्म के गाने ने भी लोगों के खूब दिल जीते जहां फहीम अब्दुल्ला की आवाज को लोग आज भी नहीं भूल पा रहे हैं। अब क्या अनन्या पांडे और लक्ष्य के लिए भी सैयारा टाइटल ट्रैक सिंगर लकी साबित होंगे क्योंकि चांद मेरा दिल के सॉन्ग में भी फहीम की आवाज का जादू चला है। ऐसे में यह गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। वीडियो के साथ-साथ सिंगर की आवाज का जादू चल गया है और लोग इसे सुनकर क्या कह रहे हैं आईए देखते हैं।

Chand Mera Dil से अनन्या पांडे-लक्ष्य के साथ क्या छाए फहीम

चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक की बात करें तो यह निश्चित तौर पर इमोशंस और गहराई का एक जबरदस्त सैलाब है जिसमें फैंस डूबने के लिए तैयार हैं। जहां लक्ष्य ललवानी के साथ अनन्या पांडे की जोड़ी कमाल करती हुई नजर आ रही है तो फहीम अब्दुल्ला की आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक तरफ रोमांस तो दूसरी तरफ आवाज का इस कदर जादू चला कि सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर क्रेजी दिखाई दे रहे हैं। निश्चित तौर पर यह ट्रैक लोगों के दिल में राज करने वाला है।

चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक को लेकर क्या बोल रहे लोग

अनन्या पांडे और लक्ष्य की चांद मेरा दिल टाइटल ट्रैक को सुनने के बाद एक यूजर ने कहा, “सुपरहिट फहीम अब्दुल्ला आप एक बार फिर कमाल कर गए।” एक ने लिखा, “सैयारा, आवारा अंगारा और अब चांद मेरा दिल फहीम के बिना गाना अधूरा लगता है।” एक यूजर ने लिखा यह तीसरा चार्टबस्टर होने वाला है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अनन्या पांडे निश्चित तौर पर चांद मेरा दिल में कमाल की एक्टिंग करेंगी। हालांकि यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

बात करें धर्मा प्रोडक्शन में बनने वाली चांद मेरा दिल फिल्म की तो यह 22 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है और विवेक सोनी निर्देशक के तौर पर नजर आएंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026