---Advertisement---

Chandu Champion: छोटे बाल और ब्लेजर के साथ चोट के निशान में दिखे कार्तिक आर्यन, फर्स्ट लुक में छा गए एक्टर

Chandu Champion: ‘सत्यप्रेम की कथा‘ के बाद एक बार फिर कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म से फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसे देखने के बाद लोगों की बेताबी बढ़ गई है। इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कहने में दो राय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 4:09 अपराह्न

Chandu Champion
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion:सत्यप्रेम की कथा‘ के बाद एक बार फिर कार्तिक आर्यन बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म से फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसे देखने के बाद लोगों की बेताबी बढ़ गई है। इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि इस अलग अंदाज में कार्तिक अपने फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की जिसमें वह इंडियन ब्लेजर और छोटे बाल में नजर आने वाले हैं। शायद आपने इस अंदाज में पहले कार्तिक को नहीं देखा होगा। इस फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है और ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

फर्स्ट लुक है वाकई काफी खास

कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ से फर्स्ट लुक को शेयर किया है जिसमें उनका चंदू का अवतार वाकई काफी मजेदार है। इस लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू ब्लेजर, व्हाइट शर्ट और ब्लू टाई में खुद को स्टाइल किया है। इस ब्लेजर पर इंडिया लिखा हुआ है जिसने लोगों का दिल दिल जीता है। वहीं इस लुक की बात करें तो आइब्रो के ऊपर कट के निशान है तो गाल पर भी चोट लगी हुई है। यह लुक वाकई काफी खास है और ऐसे में फैंस की खुशी तो लाजमी है।

फिल्म को लेकर कार्तिक ने कहीं ये बात

इस लुक को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, “जब आपकी चेस्ट पर इंडिया लिखा हो तो यह एक बहुत अलग एहसास होता है। गर्व है एक रियल हीरो का किरदार निभाते हुए जिसने कभी भी हार नहीं मानी।” यह लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होने वाली है कार्तिक आर्यन की फिल्म

बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन एक खिलाड़ी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। साजिद नाडियावाला और कबीर खान द्वारा निर्मित यह फिल्म कबीर खान ने ही निर्देशित भी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 14 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Sooraj Barjatya Daughter Wedding

मार्च 13, 2026