---Advertisement---

Chandu Champion Song: ‘सत्यानास’ गाने में अरिजीत की आवाज और कार्तिक आर्यन का डांस है लाजवाब, फैंस का दिल हुआ बाग-बाग

Chandu Champion Song: 'सत्यानास' गाने में कार्तिक आर्यन की एनर्जी देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2024 7:03 अपराह्न

Chandu Champion Song
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion Song: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वही इस फिल्म का गाना ‘सत्यानास’ जारी किया गया है और कहने में दो राय नहीं है कि कार्तिक के इस गाने को देखने के बाद आप झूमने लगेंगे। अरिजीत सिंह की आवाज में ‘सत्यानास’ गाने में कार्तिक आर्यन ने जिस बखूबी से धमाल है वह उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर देगा। आइए देखते हैं यह वीडियो जो हो रहा है वायरल। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद आप भी झूमने पर हो जाएंगे मजबूर।

गाने में हटके नजर आए कार्तिक

कार्तिक आर्यन के इस गाने की बात करें तो वह फुल टू धमाल मचा रहे हैं। जहां उनकी एनर्जी और डांस देखने के बाद आप भी प्यार में पड़ जाएंगे। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस गाने को धमाकेदार बनाने में एक्टर ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। वह लोगों को एक बार फिर बता चुके हैं कि क्यों वह चॉकलेटी स्टार कहे जाते हैं। इस गाने में उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे और तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। फिल्म से जितने भी लुक जारी किए गए उसमें कार्तिक खतरनाक नजर आ रहे हैं लेकिन इस सबसे हटके इस गाने में उनका अंदाज काफी अलग है।

गाने को सुनकर झूम उठेंगे आप

इस गाने को देखने के बाद आपको यह बात समझ आएगी कि आखिर क्यों इस गाने की तुलना शाहिद कपूर के सॉन्ग से की जा रही थी। इस गाने में अरिजीत सिंह के आवाज में मानो बवाल मचा दिया है और सुनकर लोगों का दिल बाग बाग हो गया। गाने में कार्तिक आर्यन की एनर्जी देखने के बाद आप उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। वह जिस तरह बवाल मचा रहे हैं यह आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेडकर के जीवन पर आधारित यह कहानी 14 जून को रिलीज होने वाली है। आप इसे बड़े पर्दे पर इंजॉय कर सकेंगे और लोग 14 जून 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म का निर्माण किया है वहीं कबीर खान इसके निर्देशक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026