---Advertisement---

दो बेटियों के साथ Christian Oliver की प्लेन क्रैश में दर्दनाक मौत, हॉलीवुड में छाया मातम

Christian Oliver की प्लेन क्रैश में बेटियों सहित मौत हो गई है। उनके निधन से पूरे हॉलीवुड में मातम पसर गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 6, 2024 11:37 पूर्वाह्न

Christian Oliver
Follow Us
---Advertisement---

Christian Oliver: हॉलीवुड सुपस्टार Christian Oliver की प्लेन क्रैश में दो बेटियों के संग दर्दनाक मौत हो गई है। ये घटना 4 जनवरी को है। जर्मन एक्टर की मौत से पूरे घर और उनके फैंस के बीच मातम छा गया है।

हॉलीवुड सुपस्टार Christian Oliver की प्लेन क्रैश में बेटियों सहित मौत

पुलिस का कहना है कि, प्राइवेट प्लेन के उड़ने के कुछ समय बाद ही ये क्रैश हो गया और कैरेबियन सागर में जा गिरा जिसकी वजह से पायलट सहित एक्टर और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। एक्टर की उम्र 51 साल थी। 4 जनवरी को एक्टर बेटियों के साथ द्वीप बेक्विया से सेंट लूसिया जा रहे थे। इस दौरान उनका प्लेन हादसे का शिकार हो गया और उनकी जान चली गई। उनकी बेटियों का नाम मदिता और एनिक था। जिनकी उम्र 10 और 12 साल थी।

परिवार के साथ मनाने गए थे छुट्टी

पुलिस ने चारों के शवों को बरामद कर लिया है। मरने से पहले Christian Oliver ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉपिकल बीच की खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, “स्वर्ग में कहीं से शुभकामनाएं! समुदाय और प्रेम के लिए…2024 हम आते हैं!” वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। लेकिन ये छुट्टियां मातम में बदल गई।

Christian Oliver हमेशा अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने “स्पीड रेसर” , “द गुड जर्मन” और “सेव्ड बाय द बेल: द न्यू क्लास”जैसी सीरीज और फिल्मों के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026