---Advertisement---

CID की Sony पर जल्द होगी वापसी, ACP Pradyuman को देखने के लिए उतावले हुए फैंस, देखें क्या कह रहे यूजर्स

CID: 6 साल बाद एक बार फिर सीआईडी की होने वाली है वापसी और ऐसे में टीजर रिलीज से पहले फर्स्ट लुक देखने के बाद क्या कह रहे हैं यूजर्स। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2024 1:53 अपराह्न

CID
Follow Us
---Advertisement---

CID: सोनी (Sony) का पॉपुलर शो सीआईडी (CID) को लोग किस कदर पसंद करते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। जहां हर बार अलग-अलग कहानी को एसीपी प्रद्युमन जांच पड़ताल करते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे में 6 साल बाद एक बार फिर इंस्पेक्टर दया और एसीपी प्रद्युमन के साथ सीआईडी को लेकर आ रहे हैं। जब यह बात लोगों को पता चला तो फैंस ओवर एक्साइटेड हो गए। कहने में दो राय नहीं है कि इस शो को देखना निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बीते दिन सोनी ने फर्स्ट लुक (CID first look) को भी जारी किया था। इसके साथ ही प्रोमो (CID Promo) की घोषणा कर दी गई है।

6 साल बाद CID प्रोमो इस दिन होने वाला है रिलीज

सोनी टीवी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इसका टीजर 26 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। एक बार फिर पुराने स्टार्ट कास्ट को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे लोग। इंस्पेक्टर दया, इंस्पेक्टर अभिजीत, एसीपी प्रद्युमन इस शो से जलवा दिखाने के लिए आ रहे हैं और सीजन 2 निश्चित तौर पर फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है। 6 साल बाद इस शो की वापसी निश्चित तौर पर एक्साइटिंग है क्योंकि यह सबसे ज्यादा चलने वाली सीरीज की लिस्ट में शुमार है।

CID प्रोमो से पहले बढ़ गई लोगों की बेताबी

वहीं प्रोमो रिलीज से पहले फैंस के बीच अलग लेवल का खुमार देखा जा रहा है। फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड में है। ऐसे में यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं और अपनी बेताबी जाहिर करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए फैंस क्या कह रहे हैं। आईए देखते हैं। निश्चित तौर पर मेकर्स की तरफ से जो फर्स्ट लुक शेयर किया गया वह लोगों की बेकरारी बढ़ाने के लिए काफी है। इस क्राइम शो ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है।

CID फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/JustAFierceSoul/status/1849405385532137680

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026