Cocktail 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का बहुत ही बुरा हाल है। इस फिल्म को आए दो हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन अभी तक ये लव ट्रायंगल अपना बजट तक नहीं निकाल सकी है।इस मूवी ने रिलीज के कुछ ही दिनों के अंदर ही साल 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की मूवी कॉकटेल को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन अब अपना बजट नहीं निकाल पा रही है।
Cocktail 2 Box Office Collection Day 14 कितना हुआ?
रिलीज के 14वें दिन कॉकेटल 2 ने 1.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कमाई 3378 शोज से हुई है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 106.57 हो चुका है। इसके साथ ही विदेशों 29.35 करोड़ का टोटल ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है। वहीं, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टाटर इस मूवी ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 135.92 करोड़ रुपए कर लिया है। इसका बजट 150 करोड़ सके आस-पास है। लेकिन बढ़ते दिनों के साथ गिरी कमाई ने लागत निकालना मुश्किल कर दिया है।
‘कॉकटेल 2’ के गिरते कलेक्शन का कारण
‘कॉकटेल 2’ के गिरते कलेक्शन के कई सारे कारण बताए जा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों का आना है। इन फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के कारण दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद कमाई गिरती चली गई है। वहीं, काफी लोगों के इसकी स्टोरी कमजोर लगती है।’ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे’ जैसे सस्ते टिकट ऑफर्स के बाद भी फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच पा रही है।






