---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: 14 साल बाद आई सिक्वल पर लोगों ने कितने लुटाए पैसे, क्या ओरिजिनल फिल्म के रिकॉर्ड को कर पाएगी धाराशायी

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: सैफ अली खान दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल के सामने क्या शाहिद कपूर अपना दबदबा दिखा पाए। आइए जानते हैं ओरिजिनल और सीक्वल के बीच कमाई में किसकी हुई जीत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2026 12:36 अपराह्न

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म रिलीज हो गई है और निश्चित तौर पर फिल्म की हर तरफ बात हो रही है। इसके पहले पार्ट में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आई थी जो 2012 में रिलीज हुई थी। जी हां हम बात कर रहे हैं कॉकटेल 2 की जो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 क्या रहा है। क्या शाहिद कपूर के साथ रश्मिका और कृति सेनन की तिकड़ी जोड़ी ने कमाल दिखाया है। निश्चित तौर पर शनिवार की कमाई देखकर आपको हैरानी हो सकती है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2 में देखें शाहिद कपूर की फिल्म को कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की बात करें तो 13.50 करोड़ की ओपनिंग करने वाली शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 16.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। निश्चित तौर पर कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है 10245 शो के लिए टिकट की बिक्री हुई है। 2 दिन में अगर कॉकटेल 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 29.75 करोड रुपए की कमाई हो चुकी है। वहीं इस कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा को होमी अदजाना ने निर्देशित किया है।

कॉकटेल 2 सामने देखें कॉकटेल का दबदबा

दरअसल 2012 में रिलीज होने वाली सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म कॉकटेल को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसे वर्ल्ड वाइड भी लोगों ने प्यार दिया लेकिन भारत में इसकी कमाई की बात करें तो इसने 71 करोड़ से ज्यादा छापे थे। वहीं दूसरे दिन की कलेक्शन की बात करें तो 12.23 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। यह सच है कि इस मामले में शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 का दबदबा देखा जा रहा है लेकिन 12 साल पहले रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म ने उस समय खूब पापुलैरिटी कमाई थी और लोगों ने खूब प्यार दिया था।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026