---Advertisement---

Crew Teaser देख फैंस ही नहीं सितारों की भी बढ़ी धड़कने, कृति-करीना की फिल्म को लेकर ‘ऑबसेस्ड’ हुई प्रियंका

Crew Teaser: मोस्ट वेटेड फिल्म ‘क्रू’ का टीजर रिलीज कर दिया गया और इस फिल्म में एक साथ तीन हसीनाएं नजर आने वाली है। जी हां, तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज इस टीजर में देखने को मिला और अब लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। एयर होस्टेस बनी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 25, 2024 1:49 अपराह्न

Crew Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Crew Teaser: मोस्ट वेटेड फिल्म ‘क्रू’ का टीजर रिलीज कर दिया गया और इस फिल्म में एक साथ तीन हसीनाएं नजर आने वाली है। जी हां, तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज इस टीजर में देखने को मिला और अब लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। एयर होस्टेस बनी ये हसीनाएं फैंस के दिलों पर कब्जा करने में कामयाब हुई है।उनका ग्लैमरस लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है और तीनों हसीनाएं एक से बढ़कर एक नजर आ रही है। फिल्म का सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों के दिल को छू गया है और वे सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Crew Teaser में नजर आई कहानी

‘क्रू’ फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि एयर होस्टेस की जॉब से ये हसीनाएं परेशान रहती हैं।वह कहती हैं कि एक जैसा काम करके वह बोर हो चुकी हैं। ऐसे में तीनों हसीनाएं एक मिशन पर निकलती है जो कॉमेडी पर जाकर कुछ इस तरह खत्म होती है जिसे देखने के लिए आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हों जाएंगे।

Crew Teaser की सेलेब्स ने की तारीफ

फिल्म का टीजर देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा से लेकर वरुण धवन और ऋतिक रोशन तक अपनी बात कहते हुए नजर आए। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इसकी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “ऑबसेस्ड।” तो वरुण धवन ने लिखा, “तीनों अभिनेत्री को टीजर में देख मजा आया। मैं फिल्म का और इंतजार नहीं कर सकता।” वहीं ऋतिक रोशन ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “यह बहुत ही शानदार होने वाला है।”

Crew Teaser स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए ये सितारे

‘क्रू’ की बात करें तो यह बालाजी टेली फिल्म और अनिल कपूर की फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया। इसे शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा, “कुर्सी की पेटी बांध ले क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है।” फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और यह इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026