---Advertisement---

Daisy Shah को इफ्तार पार्टी में मालपुआ बनाते देख हेटर्स ने किया कटाक्ष, मुखर हुई ‘जय हो’ एक्ट्रेस ‘धर्म के नाम पर नफरत…’

Daisy Shah: इफ्तार पार्टी में मालपुआ बनाते हुए डेजी शाह को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे लेकिन इस सब का जवाब उन्होंने जिस तरह से दिया है वह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 12:24 अपराह्न

Daisy Shah
Follow Us
---Advertisement---

Daisy Shah: सलमान खान के साथ जय हो फिल्म में नजर आने वाली डेजी शाह एक बार फिर से चर्चा में आ गई लेकिन वजह काफी अलग है। उनके एक वीडियो को लेकर उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है जहां वह इफ्तार पार्टी के दौरान मालपुआ बनाती हुई नजर आ रही है। दरअसल यह वीडियो ऐसे समय में चर्चा में है जब कुछ समय पहले बीएमसी चुनाव के दौरान डेजी के घर के बाहर पटाखा छोड़ रहे राजनीतिक दल की के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर हुई। वहीं आइए जानते हैं ट्रोलर्स को किस तरह से डेजी शाह ने जवाब दिया है।

क्यों डेजी शाह का उड़ाया जा रहा मजाक

दरअसल एक यूजर ने इफ्तार पार्टी में डेजी शाह को मालपुआ बनाते हुए वीडियो शेयर कर लिखा, “डेज़ी शाह से मिलें उन्हें पटाखों से दिक्कत है लेकिन वह इफ्तार पार्टियों में जाती हैं और वहां खाना भी बनाती हैं।” इस दौरान देखा जा सकता है कि कैसे डेजी पार्टी में खुद अपने हाथ सेब मालपुआ बना रही है और उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है लेकिन धार्मिक भेदभाव को लेकर ट्रोलिंग को एक्ट्रेस बर्दाश्त नहीं कर सकी। उन्होंने जिस तरह से इसका जवाब दिया वह काबिले तारीफ है।

Daisy Shah को इफ्तार पार्टी को लेकर किया ट्रोल तो एक्ट्रेस ने दिया जवाब

दरअसल डेजी शाह ने जवाब देते हुए लिखा, “पटाखे और खाना पकाना एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वालों को शुभकामनाएं। आशा है आप जल्द ठीक हो।” वहीं इससे जवाब को देखने के बाद जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा दिक्कत यह है कि आपको हिंदू फेस्टिवल्स होली और दिवाली से परेशानी है तो कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी खड़े हुए हैं।

डेज़ी को आखिरी बार बिहू अटैक नामक फिल्म में देखा गया था जिसमें अरबाज खान भी मुख्य भूमिका में थे तो सलमान खान के साथ एक्ट्रेस जय हो में नजर आई थी।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026