David Dhawan: मशहूर फिल्ममेकर के बेटे वरुण धवन ने महज चुनिंदा फिल्मों में काम किया हो लेकिन वह अक्सर अपने पिता की वजह से चर्चा में रहते हैं। वहीं इस सब के बीच अब वह बहुत जल्द ‘है जवानी तो इश्क होना है‘ में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके पिता डेविड धवन हैं लेकिन क्या उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है। एक से बढ़कर एक फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री को देने वाले डेविड धवन क्या वरुण की इस फिल्म के बाद बड़े पर्दे से दूर चले जाएंगे। 74 वर्षीय फिल्ममेकर ने आइए जानते हैं क्या कहा।
फिल्मों से दूरी की बात कहकर David Dhawan ने तोड़ दिया फैंस का दिल
एएनआई के साथ बातचीत के दौरान अपनी रिटायरमेंट की हिंट देते हुए नजर आते हैं। डेविड धवन कहते हैं, “मुझे नहीं लगता है कि मुझे और फिल्में करनी चाहिए।” वरुण धवन के बारे में जिक्र करते हुए वह कहते हैं कि वह तो चाहता ही नहीं मैं काम भी करूं हेल्थ देखकर। हो सकता है कि यह मेरी आखिरी फिल्म हो इसके बाद मैं सिर्फ वरुण का पिता रहूंगा। मैं अपनी फैमिली का ध्यान रखूंगा। मैं घुसूंगा नहीं उनकी पिक्चर में लेकिन मैं उसके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।
वरुण धवन की तारीफ में क्या बोल गए वरुण धवन
इस दौरान डेविड धवन वरुण धवन की तारीफ करते हुए कहते हैं कि जिस समय है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग चल रही थी मैं काफी बीमार था। 4 दिन के बाद ही मैं हॉस्पिटल गया था। उस दौरान वरुण ने मेरा काफी अच्छे से ध्यान रखा था। उसके फोन में हर एक डॉक्टर का नंबर सेव है। इसके अलावा डेविड धवन ने अपने बेटे को कंप्लीट फैमिली मैन बताया।
आखिर कब रिलीज हो रही वरुण डेविड की फिल्म
डेविड धवन की फिल्म को रमेश तोरानी ने प्रोड्यूस किया है और इसमें मृणाल ठाकुर के साथ पूजा हेगडे नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही राकेश बेदी, मौनी रॉय और मनीष पॉल भी देखे जा सकते हैं। यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होने वाली है।
