---Advertisement---

DDLJ Statue London: लीसेस्टर स्क्वायर में शाहरुख खान और काजोल ने रचा इतिहास, भारतीय सिनेमा में बना रिकॉर्ड तो नेटफ्लिक्स ने कहा ‘पलट…

DDLJ Statue London: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को क्या आप भी करते हैं पसंद। अगर हां तो राज और सिमरन के फैंस के लिए लंदन में एक स्टेच्यू का अनावरण किया गया है। वहीं इसे लेकर नेटफ्लिक्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 5, 2025 5:18 अपराह्न

DDLJ Statue London
Follow Us
---Advertisement---

DDLJ Statue London: 1995 में रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को बने 30 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी जब लव स्टोरी की बात होती है तो दुनिया भर में इसकी चर्चा है। यही वजह है कि बीते दिन लंदन की लीसेस्टर स्क्वायर में राज और सिमरन की मूर्ति का अनावरण करने के लिए शाहरुख खान काजोल पहुंचे। ऐसे में सोशल मीडिया पर डीडीएलजे की झलकियां चर्चा में है। वहीं शाहरुख खान एक पोस्ट लिखकर अपनी बेताबी जाहिर की है। इस पर नेटफ्लिक्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। निश्चित तौर पर डीडीएलजे स्टैच्यू लंदन ट्रेंड में है।

DDLJ Statue London क्यों है शाहरुख़ काजोल फैंस के लिए खास

शाहरुख खान और काजोल की डीडीएलजे स्टैच्यू लंदन की बात करें तो यह कान्स से बनाया गया है और इसे लंदन के लिए लीसेस्टर स्क्वायर में स्थापित किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह भारतीय सिनेमा की पहली मूर्ति है जो यहां स्थापित की गई है। ऐसे में निश्चित तौर पर शाहरुख खान और काजोल ने इतिहास दर्ज किया है। भारतीय फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर यह एक पहचान दिला रही हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स क्रेज़ी नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान के पोस्ट पर नेटफ्लिक्स ने कहीं ये बात

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को लेकर न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में एक अलग ही क्रेज है। डीडीएलजे स्टैच्यू लंदन से पहले भी यह इतिहास दर्ज कर चुकी है। यह लव स्टोरी मराठा मंदिर में लगभग 30 साल तक चली है। यह निश्चित तौर पर शाहरुख खान के लिए क्रेज से कम नहीं है। ऐसे में शाहरुख ने पोस्ट के साथ कहा बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं सेनोरिटा और डीडीएलजे स्टेच्यू का अनावरण कर वह काफी खुश दिखे। उनके इस पोस्ट पर नेटफ्लिक्स ने लिखा ” लंदन ऐसा लग रहा होगा पलट पलट पलट।”

फिलहाल डीडीएलजे स्टैच्यू लंदन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करा और लोग इसे देखकर खुशी से क्रेजी हो रहे हैं। जहां तक बात करें डीडीएलजे की तो आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी है।इसके प्रोड्यूसर यश चोपड़ा थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026