---Advertisement---

क्या Deadpool 3 में हुई Taylor Swift की एंट्री, बिलियन डॉलर फ्रेंचाइजी में निभाएंगी ये किरदार

Deadpool 3: हॉलीवुड स्टार रायन रेनॉल्ड्स स्टारर डेडपूल सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर जबरदस्त सुर्खियां है और अब इस मेगा बजट फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस ब्लॉकबस्टर सीरीज में अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट की एंट्री होने जा रही है। हालांकि अभी तक इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2023 2:30 अपराह्न

Deadpool 3
Follow Us
---Advertisement---

Deadpool 3: हॉलीवुड स्टार रायन रेनॉल्ड्स स्टारर डेडपूल सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर जबरदस्त सुर्खियां है और अब इस मेगा बजट फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस ब्लॉकबस्टर सीरीज में अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट की एंट्री होने जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है पर बीते साल रायन रेनॉल्ड्स ने इच्छा जताई थी कि वो फिल्म में सिंगिंग दिवा टेलर स्विफ्ट को देखना चाहते है। बताया जा रहा है कि 1.5 बिलियन डॉलर की सीरीज की आने वाली रिलीज डेडपूल में टेलर स्विफ्ट को डैजलर के किरदार के लिए चुना गया है।

ऑफिशियली कन्फर्म होने का है इंतजार

माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के मेकर्स इस बात को ऑफिशियली कन्फर्म करने वाले है। टेलर स्विफ्ट के गानों को लोग जितना पसंद करते है उतना ही उनकी एक्टिंग देखने के लिए भी फैंस बेताब है। अपने सिंगल्स में भी स्विफ्ट को अलग अलग किरदारों में देखा और पसंद किया गया है। बता दें ‘डेडपूल 3’ में MCU ने एक्स मैन सीरीज के कई बड़े किरदारों की एंट्री भी कराई है और डेडपूल 3 को मार्वल यूनिवर्स की अपने जाने माने अंदाज से पेश किया है।

खतरनाक अंदाज में दिखाई देंगे वॉल्वरिन

‘डेडपूल 3’ में एक्स मैन स्टार ह्यूज जैकमैन जिन्हें फैंस वॉल्वरिन के आइकॉनिक किरदार के लिए जानते है, वो भी खतरनाक अंदाज में दिखाई देंगे। साथ ही एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर की भी डेडपूल सीरीज में एंट्री होने जा रही है। बताया ये भी जा रहा है कि डेडपूल सीरीज को लेकर मेकर्स की बड़ी योजना है और वो इस कैरेक्टर को और अधिक मजबूत बनाना चाहते है। बात करें डेडपूल सीरीज की पहली दो फिल्मों की तो इस अतरंगी कैरेक्टर को अपने कॉमिक प्लस एक्शन पैक अवतार के लिए खूब पसंद किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diljit Dosanjh

मई 2, 2026

Hrithik Roshan

मई 2, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 15

मई 2, 2026

Raja Shivaji, Ek Din Box Office Collection Day 1

मई 2, 2026

King

मई 1, 2026

The Great Indian Kapil Show

मई 1, 2026