---Advertisement---

Deepika Padukone: ट्रेनर के ‘झूठा’ कहने पर अभिनेत्री ने दिखाया ग़ज़ब का टैलेंट, शेयर किया मज़ेदार वीडियो

Deepika Padukone सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है अभिनेत्री आए दिन अपने फ़ैन्स के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफ़ेशनल दोनों ही ज़िंदगियों के मज़ेदार पल शेयर करती रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ हुला हूप्स बैलेंस करने का चैलेंज लेतीं दिख रही हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 28, 2023 10:31 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री अपने अपने शांत स्वभाव के लिए फैंस द्वारा पसंद की जाती हैं। मगर अक्सर शांत दिखने वाली दीपिका का स्वभाव असल ज़िंदगी में काफी मस्ती भरा है। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मस्ती भरे पलों की वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसा ही एक विडियो दीपिका ने हाल ही में शेयर किया है जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज़ में हुला हूप्स को बैलेंस करतीं दिख रही हैं। 

हुला हूप्स के साथ Deepika Padukone ने शेयर किया मज़ेदार विडियो

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली Deepika Padukone ने सोमवार को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने ट्रेनर के साथ मस्ती मज़ाक करती दिख रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत होती है अभिनेत्री ट्रेनर से जो कहते हैं कि उन्होंने बोला हुला हूप्स को बैलेंस करना नहीं सीखा है और “वह झूठ बोल रही हैं”। अपने ट्रेनर की बात सुनकर अभिनेत्री आप हैरान हो जाती हैं और उनकी बात को ग़लत साबित करने के लिए उन्हें हुला हूप्स बैलेंस करके दिखाती हैं। इसके बाद दीपिका और उनके पैनल के बीच हुला हूप्स को बैलेंस करने का मुक़ाबला होता है जिसमें दोनों को 15 सेकेंड तक हुला हूप को बैलेंस करके दिखाना होता है। वीडियो में भारतीय धारावाहिकों का नाटकीय संगीत इसे और मज़ेदार बना रहा है।

मज़ेदार विडियो की फैंस कर रहे तारीफ़ 

बता दें कि Deepika Padukone का यह वीडियो फैंस को काफ़ी पसंद आ रहा है और वह वीडियो में दीपिका के टैलेंट और वीडियो की तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने कॉमेंट करते हुए लिखा “हर भारतीय धारावाहिक संगीत”। दूसरे यूज़र ने लिखा “मैं आपकी इन रैंडम रील्स को कितना मिस करता हूं”। तीसरे यूज़र ने कॉमेंट किया “वह ऑल राउंडर हैं”। एक और यूज़र ने लिखा “ज़ोर-ज़ोर से हंसना!! शुरुआत में वह बीजीएम, बिल्कुल भारतीय धारावाहिक वाला”।

Deepika Padukone के पास हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स

आख़िरी बार इस साल की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म Pathaan में नज़र आईं Deepika Padukone अब जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ फ़िल्म ‘फाइटर’ में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म में एक बार फिर से दीपिका का एक्शन अवतार फैंस को देखने को मिलेगा। यह फ़िल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगी। इसके अलावा अभिनेत्री के पास फ़िल्म ‘कल्कि’ भी है जिसमें वह साऊथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ दिखाई देंगी। इस फ़िल्म में उनके साथ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी हैं। यह फ़िल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Gera Dixit

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026

Toxic Release Date

मार्च 4, 2026

Zendaya

मार्च 4, 2026

Elnaaz Norouzi

मार्च 4, 2026