---Advertisement---

रणवीर-दीपिका से लेकर आलिया-रणबीर तक, बेबी गर्ल का दुनिया में स्वागत कर चुके हैं ये 5 बॉलीवुड कपल्स

Deepika Padukone and Ranveer Singh: बेबी गर्ल को जन्म देकर बॉलीवुड सितारे रहे हैं चर्चा में, नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियों से भरी किलकारी गूंज उठी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा भी इन बॉलीवुड सितारों ने बेबी गर्ल का किया स्वागत।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2024 3:05 अपराह्न

Deepika Padukone and Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone and Ranveer Singh:  दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 8 सितंबर को पेरेंट्स बन चुके हैं और उनके घर नन्ही परी आई है। दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया तो सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही है। बेबी गर्ल के आने से निश्चित तौर पर कपल की जिंदगी बदलने वाली है और यह खुशखबरी उनकी फैमिली और फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। बेबी गर्ल गैंग में दीपिका और रणवीर का नाम शुमार हो गया है लेकिन इससे पहले भी आलिया रणबीर से लेकर कई कपल्स बेबी गर्ल का स्वागत इस दुनिया में कर चुके हैं। आईए देखते हैं।

Deepika Padukone and Ranveer Singh ने बेबी गर्ल का किया स्वागत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को नन्ही परी का स्वागत किया है। अपने पहले बच्चे को लेकर दीपिका और रणवीर काफी एक्साइटेड थे और ऐसे में सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया।

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की बेटी राहा कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया था। वहीं राहा लंबे समय तक मीडिया से दूर रही लेकिन अब रणबीर कपूर के साथ राहा कपूर को कई दफा क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है।

Varun Dhawan और नताशा दलाल हाल ही में बने पेरेंट्स

वरुण धवन और नताशा दलाल हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत किया था और उसके बाद से एक्टर कई दफा अपनी बेटी को लेकर बात कर चुके हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल भी है लिस्ट में

बेबी गर्ल के पैरंट्स बनने वाले बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो इस लिस्ट में ऋचा चड्ढा और अली फजल का नाम भी शुमार है जिनके घर 16 जुलाई 2024 में नन्ही परी आई है।

Swara Bhasker के घर भी खुशियों से भरी किलकारी

अपने पति फहद अहमद के साथ स्वरा भास्कर भी बेबी गर्ल को इस दुनिया में ला चुकी हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। इसकी झलक सोशल मीडिया पर कई दफा चर्चा में रही। 23 सितंबर 2023 को कपल की जिंदगी में नन्ही परी आई।

बेबी गर्ल को जन्म देकर बॉलीवुड सितारे रहे हैं चर्चा में, नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियों से भरी किलकारी गूंज उठी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा भी इन बॉलीवुड सितारों ने बेबी गर्ल का किया स्वागत।

बेबी गर्ल को जन्म देने वाली दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर चर्चा में है लेकिन इससे पहले ये स्टार भी रहे सुर्खियों में।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026