---Advertisement---

Deepika Padukone Birthday: ‘ओम शांति ओम’ से लेकर Fifa के मंच तक, करियर में दीपिका के हुनर का दम देख दुनिया हुई हैरान

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। किसने सोचा था कि शाहरुख खान संग ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू करने वाली यह हसीना किसी दिन इंडस्ट्री पर राज करेंगी। आज दीपिका बॉलीवुड की मोस्टपेड और डिमांडेड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक परचम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 5, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। किसने सोचा था कि शाहरुख खान संग ‘ओम शांति ओम’ से डेब्यू करने वाली यह हसीना किसी दिन इंडस्ट्री पर राज करेंगी। आज दीपिका बॉलीवुड की मोस्टपेड और डिमांडेड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक परचम लहरा चुकी हैं और अपने नाम कई रिकार्ड्स भी कर चुकी हैं। दीपिका पादुकोण के फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। खूबसूरती और शानदार एक्टिंग की वजह से वह आज बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। एक्ट्रेस आज न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा है बल्कि कई क्षेत्र में दमखम दिखा चुकी हैं। आइए खास मौके पर एक नजर देखते हैं दीपिका की उपलब्धियों पर।

फीफा की क्लोजिंग सेरेमनी में हुई थी इनवाइट

हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में दीपिका पादुकोण इनवाइट हुई थी। एक्ट्रेस इस दौरान छा गईं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट से कई वीडियो और फोटोज वायरल हुए जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Also Read: इस Web Series से OTT डेब्यू करेंगे Shahid Kapoor, साउथ के दिग्गज कलाकार भी आएंगे नजर

75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल जूरी में दीपिका ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

हाल ही में दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए विशेष और प्रतिष्ठित जूरी का हिस्सा बनी जो अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। इस दौरान एक्ट्रेस के स्टाइल से लेकर टैलेंट तक की दुनियाभर में खूब तारीफ हुई। दीपिका ने इस इवेंट पर वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक तक में फैंस को चौंका दिया।

दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से भारत की है एकमात्र है दीपिका

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ही नहीं दूनियारभर की टॉप 10 खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में एक वैज्ञानिक ने अपने अनुसंधान में कहा। खास बात यह है कि इस लिस्ट में दीपिका एक मात्र नाम है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। खैर, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस खूबसूरती के मामले में बहुत आगे है।

Also Read: Carrot Paratha: स्वादिष्ट और पौष्टिक गाजर के परांठे के साथ करें सर्दियों की सुबह की शुरुआत, जानिए क्या है खास Recipe

मैडम तुसाद वैक्स स्टैच्यू में दीपिका की स्टैच्यू भी है मौजूद

लंदन के मैडम तुसाद में कई मशहूर हस्तियों के स्टैच्यू को बनाया गया है जिसमें भारत के भी कई सेलेब्स हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका की ‘द स्टैच्यू ऑफ पर्पज’ नाम की प्रतिमा का अर्थ उनके पर्सनल लाइफ से है। जी हां, इस माध्यम से दीपिका ने लोगों को उत्थान की भावना और आशा की भावना देती हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस की यह प्रतिमा उनकी फ़िल्मी कहानी से दूर निजी जिंदगी पर बेस्ड है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026