---Advertisement---

Deepika Padukone: मस्तीभरे दिनों को याद करती दिखीं दीपिका! Amitabh Bachchan के लिए कही ये बात, Irrfan Khan को भी किया याद

Deepika Padukone ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह Amitabh Bachchan और Irrfan Khan संग बिताए अपने मस्तीभरे दिनों को याद करती नजर आईं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 8, 2024 12:47 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी अमेजिंग एक्टिंग के से हर किसी का दिन जीतने के साथ-साथ उनसे कनेक्ट करना भी काफी पसंद करती हैं। एक्ट्रेस को आए दिन अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को एंटरटेन करते और अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करते देखा जाता है। यहीं इस बार भी एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह बॉलीवुड के बिग-बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan ) और हर किसी के फेवरेट इरफ़ान खान (Irrfan Khan) के साथ अपने मस्ती भरे दिनों को याद करती नजर आईं।

Deepika Padukone ने शेयर की मस्तीभरी तस्वीर

हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है और जो 2015 में आई फिल्म पीकू के सेट की है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन, इरफ़ान खान और दीपिका एक दूसरे के साथ मस्ती करते और एक दूसरे को छेड़ते नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा ये

यहीं एक्ट्रेस ने अपनी इस फोटो के नीचे अमिताभ बच्चन की हरकतों को बताते हुए लिखा “इन्हें हर किसी को ये बताने में काफी मजा आता है कि मैं कितना खाती हूं। इसी दौरान दीपिका इरफ़ान खान को भी याद करती दिखीं और जिसके लिए उन्होंने लिखा “ओह..हम सब आपको कितना मिस करते हैं।

बेबी मून को एंजॉय कर रही हैं दीपिका

यहीं आपको बता दें, इन दिनों सोशल मडिया पर कुछ वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं, जिसके मुताबिक़ इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर संग अपने बेबी मून को एंजॉय कर रही हैं। साथ ही बता दें, इस साल सितंबर में ही एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

वर्क फ्रंट

अगर आप भी एक्ट्रेस के क्रेजी फैंस में से एक हैं तो आपको यह जानकार काफी खुशी होने वाली है कि, दीपिका को 27 जून को बड़े पर्दे पर आने वाली साउथ की धमाकेदार फिल्म कल्कि 2898 AD और 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म सिंघम अगेन में देखा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026