---Advertisement---

Deepika Padukone के लिए मायने रखती है छोटी-छोटी खुशियां, क्यूट झलक दिखाकर फैंस से कही दिल की बात

Deepika Padukone: कैजुअल रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल हो रही दीपिका पादुकोण एक बार फिर फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश करती नजर आई। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक क्लिप शेयर कर अपनी जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियां फैंस को दिखाई है। इसे शेयर कर दीपिका ने कैप्शन में दिल छू लेने वाली बात कही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2023 11:59 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर है। जब से कॉफी विद करण में दीपिका पादुकोण ने यह कहा कि शादी से पहले वह रणवीर सिंह के साथ कैजुअल रिलेशनशिप में थी तब से फैंस भड़क गए हैं। इस बीच दीपिका ने फैंस को एक बार फिर इंप्रेस करने की कोशिश की है और इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपनी जिंदगी की कुछ झलकियां लोगों को दिखाई है। वीडियो में डाउन टू अर्थ दीपिका को देख फैंस जहां इंप्रेस हो रहे हैं वहीं कुछ लोग एक बार फिर ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। खैर आइए देखते हैं क्या है वीडियो में खास झलक।

अलग-अलग झलक दिखाकर दीपिका हुई इमोशनल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही है। कभी वह अपनी बहन के साथ है तो कभी उनसे हग करने के लिए कहती है। वहीं दोनों का एयरपोर्ट लुक भी इस क्लिप में दिखाई गई है। दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण की शादी की झलक भी क्लिप में है जिसमें वह रणवीर सिंह के साथ भी नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यह तो साफ जाहिर है कि दीपिका के लिए ये पल काफी मायने रखते हैं।

दीपिका ने बताई क्या होती है जिंदगी की खुशी

इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “अंत तक यह छोटी खुशियां ही है जो जीवन को वास्तव में सार्थक और सुंदर बनती है। यह छोटे-छोटे चरणों की खुशी है जो हमें याद दिलाती है कि खुशी जरूरी नहीं कि वह इशारों में हो बल्कि उन सरल क्षणों में हो जिन्हें हम अक्सर हल्के में लेते हैं। तो कुछ देर सोचें और अपने लिटिल जॉय की एक छवि या वीडियो हमें डीएम करें और हमारे पेज पर प्रदर्शित हो।” हालांकि यह वीडियो तो दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पेज के प्रमोशन के लिए है लेकिन इसमें दिखाई देने वाली हर झलक मस्तानी के लिए काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 4, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026

Toxic Release Date

मार्च 4, 2026