---Advertisement---

Deepika Padukone: ऑल व्हाइट लुक और गॉगल्स में फायर दिखीं ‘मस्तानी’, क्लासी अंदाज का नहीं है कोई जवाब

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। यह बात सच है कि एयरपोर्ट लुक से वह अक्सर आग लगा देती हैं और फैंस के दिलों में छा जाती हैं। कई दफा उन्हें एयरपोर्ट लुक की वजह से ट्रोल किया जाता है लेकिन फैशन और स्टाइल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2023 2:00 अपराह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। यह बात सच है कि एयरपोर्ट लुक से वह अक्सर आग लगा देती हैं और फैंस के दिलों में छा जाती हैं। कई दफा उन्हें एयरपोर्ट लुक की वजह से ट्रोल किया जाता है लेकिन फैशन और स्टाइल के मामले में दीपिका का वाकई कोई जवाब नहीं है। वह फैशन गेम को कैरी करना बखूबी जानती है। इस बीच उन्हें एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उनके लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। रॉयल और यूनिक फैशन को कैसे क्रिएट करना है यह दीपिका से बेहतर कोई नहीं समझ सकता और वह हर बार इस बात को साबित भी करती हैं।

व्हाइट ड्रेस में तड़का लगाती नजर आई दीपिका

दरअसल दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह व्हाइट को-आर्ड सेट में नजर आई। उन्होंने इस लुक को मैचिंग स्निकर्स और ब्लैक गॉगल्स से कंप्लीट किया। वही हेयर बन में दीपिका कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज में तड़का लगाती हुई नजर आई। किसी भी लुक को किस तरह परफेक्ट बनाना है यह दीपिका से बेहतर कौन समझ सकता है। वहीं अपने अंदाज से दीपिका हर बार लोगों के बीच चर्चा में आ जाती हैं उन्हें पता है कि फैंस के दिलों पर कैसे राज करना है।

एयरपोर्ट लुक से दीपिका बरपाती हैं कहर

दीपिका एयरपोर्ट लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं और वह फैशन के मामले में टॉप पर है। फैशनिष्टा कही जाने वाली यह एक्ट्रेस लुक को स्टाइलिश बनाना तो जानती ही है वहीं किसी भी ड्रेस को किस तरह खास टच देना है यह भी दीपिका को बखूबी पता है। अपने स्टाइल की वजह से वह हर बार लाइमलाइट बटोर लेती हैं। लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में शाहरुख खान के साथ ‘पठान‘ फिल्म में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनके पास प्रभास संग ‘कल्कि 2898 एडी‘ है। इसके अलावा वह शाहरुख के साथ एक बार फिर ‘जवान‘ फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 4, 2026

Weight Loss

मार्च 4, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026

Toxic Release Date

मार्च 4, 2026

Zendaya

मार्च 4, 2026