---Advertisement---

धुरंधर 2 को लेकर ट्रोल करने वालों को Deepika Padukone ने इस अंदाज में दिया जवाब, रणवीर सिंह संग कहां बिता रही क्वालिटी टाइम

Deepika Padukone: रणवीर सिंह के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुई एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों का मुंह बंद कर गई। वीडियो फैंस को एक्साइटेड कर रहा है जहां एक साथ कपल लाइमलाइट में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2026 10:42 पूर्वाह्न

Deepika Padukone
Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: जब से धुरंधर 2 रिलीज हुई है ना सिर्फ रणवीर सिंह का खुमार बल्कि उनकी पत्नी भी सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी हुई है। हेटर्स को इस बात से आपत्ति है कि आखिर दीपिका ने रणवीर की सफलता को लेकर एक भी पोस्ट क्यों नहीं किया। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन इस सबके बीच दीपिका ने अपने अंदाज में लोगों का मुंह बंद कर दिया। 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई वर्ल्डवाइड कर चुकी है धुरंधर 2 से अपनी सफलता का जश्न मना रहे रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए। उन्हें लंच डेट पर स्पॉट किया गया।

Deepika Padukone के साथ इस तरह रणवीर सिंह ने किया धमाका

सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रेस्टोरेंट से एक साथ बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां एक्ट्रेस ने व्हाइट लूज टीशर्ट को स्टाइल किया है तो कूल लुक में रणवीर को भी स्पॉट किया गया। इस दौरान फैंस की भीड़ बब्बर शेर के नारे लगाने लगते हैं उसके बाद धुरंधर स्टार अपने सभी फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं। हालांकि इस दौरान दीपिका पादुकोण के चेहरे की स्माइल देखने लायक होती है।

धुरंधर 2 की सफलता के बीच दीपिका पादुकोण ने किया इस तरह रिएक्ट

निश्चित तौर पर दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ धुरंधर 2 की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रही है। उनके चेहरे का भाव उनकी खुशी को भी बयां करने के लिए काफी है कि एक पत्नी के तौर पर वह कितनी प्राउड है। वह मुस्कुराती है और गाड़ी में बैठ जाती है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर चीयर्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके रिश्ते पर एक बार फिर से बात बना रहे हैं। कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो बेस्ट कपल बता रहे हैं।

क्यों हेटर्स के निशाने पर है दीपिका पादुकोण

गौरतलब है कि लाइमलाइट से फिलहाल के लिए दूर दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ के साथ मदरहूड को एंजॉय कर रही है। वहीं धुरंधर 2 को लेकर एक भी पोस्ट ना करने की वजह से रणवीर सिंह के साथ उनके रिश्ते को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जब एक्टर को उनकी पत्नी की जरूरत होती है तब वह साथ नहीं देती है। हालांकि यह सिर्फ लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाह है जिस पर बहस का मुद्दा गरमाया हुआ है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 25, 2026

Rishikesh Viral Video

मार्च 25, 2026

Elvish Yadav

मार्च 25, 2026

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 6

मार्च 25, 2026

Viral Video

मार्च 25, 2026

Alia Bhatt

मार्च 25, 2026