---Advertisement---

Deepika Padukone: वेटर की मैजिक ट्रिक देखकर दंग रह गईं एक्ट्रेस, पूछा “तुम यहां क्या कर रहे हो?”

Deepika Padukone: हाल ही में शाहरुख़ खान के साथ फ़िल्म ‘जवान’ में नज़र आईं दीपिका पादुकोण इन दिनों फ़िल्म के ब्लॉकबस्टर होने का जश्न मना रही हैं। अभिनेत्री अब जल्द ही ह्रितिक रौशन के साथ उनकी आगामी फ़िल्म ‘फाइटर’ में ज़बरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। मगर इससे पहले उन्हें हाल ही में दुबई में उनकी ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 29, 2023 11:38 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Deepika Padukone: हाल ही में शाहरुख़ खान के साथ फ़िल्म ‘जवान’ में नज़र आईं दीपिका पादुकोण इन दिनों फ़िल्म के ब्लॉकबस्टर होने का जश्न मना रही हैं। अभिनेत्री अब जल्द ही ह्रितिक रौशन के साथ उनकी आगामी फ़िल्म ‘फाइटर’ में ज़बरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। मगर इससे पहले उन्हें हाल ही में दुबई में उनकी बहन अनीशा के साथ डिनर करते देखा गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। 

दुबई में Deepika Padukone ने देखी मैजिक ट्रिक 

शुक्रवार को Deepika Padukone के एक फैन अकाउंट Team DP Malaysia ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो पिछले महीने का है जहां दुबई के एक रेस्टोरेंट में दीपिका अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ डिनर करतीं नज़र आ रही हैं। डिनर के साथ-साथ अभिनेत्री को एक मैजिक शो का आनंद लेते हुए भी देखा जा सकता है। 

यह मैजिक शो उसी रेस्टोरेंट के वेटर द्वारा दिखाया जा रहा है जहां दीपिका डिनर करने गई थीं। वीडियो में वेटर ताश के पत्तों के साथ मैजिक ट्रिक करता दिख रहा है। वहीं वीडियो के अंत में दीपिका वेटर की मैजिक ट्रिक देखकर हैरान रह जाती हैं और तालियां बजाकर वेटर की सराहना करती हैं। इसके बाद वह उस वेटर से पूछती है कि “तुम यहां क्या कर रहे हो?” इस पर वह वेटर हंस कर उनके इस सवाल को टाल देता है। इसके बाद दीपिका वेटर से किए सवाल का खुद जवाब देते हुए कहती है कि “तुम यहां रोज़ खा रहे हो।”

इटली में फ़िल्म ‘Fighter’ की शूटिंग करेंगी एक्ट्रेस 

ताज़ा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार Deepika Padukone और Hrithik Roshan इटली में अपनी फ़िल्म ‘Fighter’ के एक गाने की शूटिंग करेंगे जो आने वाले कुछ हफ़्तों में शुरु की जाएगी। इस गाने की कोरियोग्राफ़ी बॉस्को और सीज़र करेंगे। वहीं इस गाने का शेड्यूल पूरे 5 दिन का रखा गया है जिस दौरान दोनों इटली की अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करते नज़र आएंगे। फ़िल्म ‘Fighter’ में दीपिका पादुकोण और ह्रितिक रौशन के साथ-साथ अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। यह फ़िल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment