---Advertisement---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: चार दिन में निकला अजय देवगन की कॉमेडी का दम, मंडे की कमाई में भयंकर गिरावट

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। रविवार के मुकाबले सोमवार को बहुत कम कमाई हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2026 12:05 अपराह्न

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4:  अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ को 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करके 100 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है। अचानक से 63 फीसदी से ज्यादा कलेक्शन गिरने से मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। अगर आप इस मूवी को देखने का प्लान कर रहे हैं तो टोटल कमाई जानें।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

धमाल 4 ने रिलीज के चौथे दिन 8.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 10598 शोज से हुई है। रविवार को ये कमाई 28.50 करोड़ रुपए थी। सोमवार को इसके कलेक्शन में 63 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।वहीं, भारत में धमाल 88.33 करोड़ कमा चुकी है। वहीं, ओवरसीज में इसका टोटल कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपए है। धमाल 4 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 102.83 करोड़ रुपए है। इस मूवी का बजट 200 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।  कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘धमाल 4’  का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिरने का कारण

‘धमाल 4’ फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार हैं। इससे पहले वो  इस फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्मों ‘धमाल’, ‘डबल धमाल’ और ‘टोटल धमाल’ को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।इसके गिरते कलेक्शन का प्रमुख कारण सोमवार बताया जा रहा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार एक वर्किंग डे होता है। जिसके कारण अकसर बड़ी से बड़ी फिल्में मंडे टेस्ट मे डगमगा जाती हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। जिसके कारण इसका कलेक्शन किया है। इसके साथ अक्षय कुमार की मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ का असर भी इस पर साफ पड़ता हुआ दिख रहा है। बेहरहाल अभी मूवी के पास पूरा हफ्ता है। इस मूवी में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, रवि किशन, अंदली मिश्रआ, ईशा गुप्ता ,संजीदा शेख और जावेद जाफरी जैसे बड़े कलाकार हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026