---Advertisement---

पत्नी संग तलाक से पहले भी विवादों में रहे हैं Dhanush, श्रुति हासन ही नहीं इस हसीना संग भी जुड़ा था नाम!

Dhanush: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार की बात करें तो इस लिस्ट में धनुष का नाम शामिल है। यह बात सच है कि धनुष साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना दमखम दिखा चुके हैं लेकिन इस बात में ही कोई दो राय नहीं है कि इस सुपरस्टार का नाम विवादों से भी खूब जुड़ा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 28, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 28, 2023 9:33 पूर्वाह्न

dhanush
Follow Us
---Advertisement---

Dhanush: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार की बात करें तो इस लिस्ट में धनुष का नाम शामिल है। यह बात सच है कि धनुष साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना दमखम दिखा चुके हैं लेकिन इस बात में ही कोई दो राय नहीं है कि इस सुपरस्टार का नाम विवादों से भी खूब जुड़ा है। पत्नी संग तलाक से लेकर कई हसीनाओं को डेट करने और उनके साथ अफेयर के किस्से काफी चर्चा में रहे हैं। जी हां, सीधे-सादे दिखने वाले धनुष का नाम टॉप मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जाता है कि अफेयर्स की वजह से धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ तलाक ले चुके हैं। इसमें सच्चाई क्या है यह तो वहीं जाने लेकिन आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी हुई कुछ कॉन्ट्रोवर्सी।

तलाक की वजह से चर्चा में रहे धनुष

पिछले साल धनुष के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब यह खबर सामने आई की सुपरस्टार अपनी 18 साल की शादी को तोड़ रहे हैं। जी हां, ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ तलाक की खबर फैंस के लिए चौंकाने वाली थी लेकिन इस बारे में जब खबरें सामने आई तो फैंस को और भी झटका लगा। कहा जा रहा था कि धनुष के अफेयर्स की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ी और बात तलाक तक पहुंच गई।

इस कपल ने धनुष को लेकर किया बड़ा दावा

धनुष उस समय विवादों में आए थे जब थिरुप्पूवनम के रहने वाले कथिरसेन और मीनाक्षी ने इस बात का दावा किया था कि धनुष उनके बायोलॉजिकल बेटे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि धनुष का असली नाम कल्लईचेल्वन है। इस वजह से धनुष काफी विवादों में भी रहे थे और इस मामले में कोर्ट में भी अर्जी दाखिल की गई थी।

अमाला पॉल की टूटी शादी

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल का नाम भी धनुष के साथ जुड़ चुका है। जी हां, आपको बता दें कि अमाला की फिल्म मेकर एएल विजय से 2014 में शादी की थी लेकिन लगभग 2 साल के बाद ही दोनों के बीच तलाक की खबरें आ गई। फैंस को उस समय झटका लगा जब यह बात सामने आई कि अमाला और धनुष के बीच की बढ़ती नजदीकियों की वजह से एक्ट्रेस का घर बर्बाद हो गया। इस बारे में कितनी सच्चाई है यह आज तक किसी को नहीं पता है।

धनुष और श्रुति हासन का जुड़ा नाम

धनुष और श्रुति हासन के रिलेशनशिप की खबरें कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा है। दोनों के अफेयर की खबर से फैंस चौंक गए थे। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि श्रुति की वजह से धनुष और ऐश्वर्या एक दूसरे से अलग हुए। एक्ट्रेस इस बारे में हमेशा बोलने से परहेज करती हैं और धनुष को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। वहीं ऐश्वर्या ने भी इसे महज एक अफवाह ही बताया था। रिपोर्ट की मानें तो श्रुति और धनुष एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए कई बार स्पॉट हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026