---Advertisement---

Dhanush: क्या सच में रजनीकांत की बेटी को छोड़ मृणाल ठाकुर से दूसरी शादी करेंगे धनुष? जानें कहां से आई खबर?

Dhanush: साउथ सुपर स्टार धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की अफवाहें अचानक से तेज हो गई है। दोनों को लेकर कहा जा रहा है कि, 14 फरवरी को शादी करेंगे।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 16, 2026 3:18 अपराह्न

Dhanush
Follow Us
---Advertisement---

Dhanush: साउथ सुपर स्टार धनुष और मृणाल ठाकुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि, दोनों इसी साल 14 फरवरी को वेलनटाईन डे के मौके पर शादी कर रहे हैं। आपको बता दें, धनुष ने पहली शादी साउथ सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर रजनीकांत की बेटी एश्वर्या रजनीकंत से 18 साल पहले की थी, लेकिन अब तलाक हो चुका है। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन अब सुर्खियां चल रही है कि, एक्टर 10 साल छोटी बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से शादी करने जा रहे हैं।

Dhanush और मृणाल ठाकुर की कब होगी शादी?

धनुष को मृणाल ठाकुर की शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर धनुष का दिखना और दोनों के अफेयर की खबरों का बाहर आना था। जिसके बाद मृणाल ने खुद ही कहा था कि, ये अफवाहें पूरी तरह से बकवास और फनी हैं। धनुष सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती इतनी पक्की है कि, एक्ट्रेस साउथ स्टार के घरवालों को फॉलो भी करती हैं। धुनष और मृणाल ठाकुर की शादी की खबर के सवाल के जवाब में अधिकतर मीडिया रिपोर्ट्स ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की न्यूज को आधार बताया है। फिलहाल अभी तक दोनों सिने सितारों की तरफ से आधिकारिक रुप से कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसके साथ ही शादी की खबर का दोनों ने खंडन भी नहीं किया है। आपको बता दें, धनुष 43 साल के हैं और मृणाल ठाकुर 33 साल की हैं।

धनुष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग फिल्में

आपको बता दें, धनुष और कृति सेनन फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को काफी पसंद किया गया है। साल 2025 की ये एक बड़ी हिट मूवी है। वहीं, मृणाल ठाकुर की अजय देवगन के साथ आयी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। धनुष फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘करा’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं, मृणाल बहुत जल्द ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

मार्च 4, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5

मार्च 4, 2026

Toxic Release Date

मार्च 4, 2026

Zendaya

मार्च 4, 2026

Elnaaz Norouzi

मार्च 4, 2026

Ayesha Khan

मार्च 4, 2026