---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking: 10 दिन पहले ही ‘स्त्री 2’ के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रणवीर सिंह बने सबके बाप, देखें कमाई में दबदबा

Dhurandhar 2 Advance Booking: धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल दिखा रही है और ऐसे में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 को प्रीमियम कमाई के मामले में मात दी गई। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2026 1:53 अपराह्न

Dhurandhar 2 Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है लेकिन 10 दिन पहले से ही एक के बाद एक रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल प्रीमियर के आंकड़े को लेकर बात की जा रही है जहां कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। जहां इसने 2024 की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिसने पेड रिव्यू के मामले में रिकॉर्ड कायम किया था। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

धुरंधर 2 ने इस तरह रिलीज से पहले किया स्त्री 2 ध्वस्त

Sacnilk के मुताबिक धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग अब 18.11 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें करीब 6 करोड़ रुपये की ब्लॉक बुकिंग शामिल है। रियल ग्रॉस धुरंधर द रिवेंज के लिए 12.29 करोड रुपए बताई जा रही है। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि अमर कौशिक की 2024 में रिलीज होने वाली स्त्री 2 अब तक का सबसे बड़ा बॉलीवुड प्रीमियम होल्डर था जिसने 8.50 करोड रुपए ग्रॉस कलेक्शन के साथ 10 करोड रुपए कमाए थे। इस मामले में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का नाम शुमार हो चुका है।

Dhurandhar 2 Advance Booking में देखें हर भाषा में कमाल

सैकनिल्क रिपोर्ट की बात करें तो धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में हिंदी में 12.07 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन है तो तेलुगु में 9.47 लाख रुपए है। तमिल में 9.91 लाख रुपए तो मलयालम और कन्नड़ में 1.63 लाख बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्री रिलीज 18 करोड़ बताए जा रहे हैं जो बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी कमाई हो सकती है।

आदित्य और लोकेश धर के B62 स्टूडियो और ज्योति देशपांडे के जियो स्टूडियो ने धुरंधर 2 को प्रोड्यूस किया है। वहीं रणवीर सिंह के मुख्य भूमिका में आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026