---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking: शून्य प्रचार, करोड़ों का व्यापार, ‘धुरंधर 2’ के ऑर्गेनिक कलेक्शन ने इंडस्ट्री को चौंकाया, आप भी जानें

Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' का ट्रेलर आते ही इसकी प्री-बुकिंग शुरु हो गई है। पहले ही दिन मूवी ने एडवांस बुकिंग से रिकॉर्ड बना लिया है। 19 मार्च का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 7, 2026 3:37 अपराह्न

Dhurandhar 2 Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज कर दिया गया है। लगभग साढ़े तीन मिनट के ट्रेलर में सारी लाइम लाइट रणवीर सिंह ले गए हैं। फैंस को 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन ये मूवी रिलीज होगी। ट्रेलर के आते ही मूवी की प्री-बुकिंग शुरु हो चुकी है। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म ने बिना किसी प्रमोशन और पीआर टीम के करोड़ो रुपए बना लिए हैं। धुरंधर 2 का ऑर्गेनिक कलेक्शन काफी चौंकाने वाला है।

Dhurandhar 2 Advance Booking  कितनी हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ ने प्री-बुकिंग खुलते ही कुछ ही घंटों में 1 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। इसके साथ ही 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस मूवी को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। जिसके कारण इसका क्रेज साउथ में भी है। इससे पहले धुरंधर सिर्फ हिन्दी भाषा में रिलीज हुई थी। इसने 1300 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। खबरों की मानें तो धुरंधर 2 का ऑर्गेनिक कलेक्शन ही 4 करोड़ के आस-पास है। ये कलेक्शन बिना किसी कॉर्पोरेट बुकिंग या प्र मोशन के बताया जा रहा है। धरंधर 2 का बजट साढ़े 300 करोड़ के आस-पास है। मूवी  की जिस रफ्तार से प्री-बुकिंग चल रही है। उससे ये पहली वाली धुरंधर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की स्टोरी और स्टारकास्ट

धुरंधर 2: द रिवेंज फिल्म की स्टोरी की बात करें तो ये पहली धुरंधर से आगे बढ़ेगी। जिसमें आर. माधवन की दोबारा वापसी हो सकती है। वहीं, रणवीर सिंह मिशन आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अक्षय खन्ना की वापसी रहमान डैकेत के तौर पर हो सकती है। वहीं, इस बार इस स्पाई थ्रिलर मूवी में काफी कुछ अलग देखने को मिल सकता है। इस बार बदला, धोखा और वफादारी एक साथ देखने को मिलेगी। आपको बता दें,  धुरंधर  का पहला पार्ट  5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था।  मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर. माधवन,  अर्जुन रामपाल जैसे बड़े किरदार थे। ट्रेलर भरपूर एक्शन और थ्रिलर से भरा हुआ है। आदित्य धर की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

Jana Nayagan Advance Booking Day 1

जुलाई 22, 2026

John Abraham

जुलाई 22, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 5

जुलाई 22, 2026

Amitabh Bachchan

जुलाई 22, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026