Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की धुरंधर के दोनों पार्ट्स को जिस तरह से फैंस से प्यार मिला वह बताने की जरूरत नहीं है। वर्ल्डवाइड यह 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है लेकिन इस सबके बीच अगर आप भी अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं तो खुद को मूवी क्रिटिक और एनालिस्ट कहने वाले केआरके यानि कमाल राशिद खान ने वो 5 कारण बताए हैं जिसकी वजह से धुरंधर 3 कभी नहीं बन पाएगी। केआरके का शॉकिंग दावा निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देने के लिए काफी है लेकिन आइए जानते हैं आखिर केआरके ने फिल्म को लेकर क्या कहा है।
धुरंधर प्रोड्यूसर के साथ क्या है एक्टर और निर्देशक की खटपट
Film #Dhurandhar3 can’t be made coz director Aditya Dhar and Ranveer Singh haven’t forgot hard time Jyoti Deshpande did give them.
1) Jyoti called both of them fools and refused to complete the film. Then Aditya and Ranveer did spend their own money to complete the film.
2) Jyoti…— KRK (@kamaalrkhan) May 13, 2026
कमाल राशिद खान ने x पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “धुरंधर 3 नहीं बन सकती क्योंकि डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह ज्योति देशपांडे द्वारा उन्हें दिए गए मुश्किल समय को भूल नहीं सके हैं। इसकी वजह बताते हुए केआरके ने कहा, “ज्योति ने उन दोनों को बेवकूफ कहा और फिल्म पूरी करने से मना कर दिया तब आदित्य और रणवीर ने फिल्म पूरी करने के लिए अपने पैसे खर्च किए। इसके अलावा ज्योति देशपांडे ने फिल्म का प्रमोशन करने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें पक्का यकीन था कि फिल्म नहीं चलेगी।
जानें वो वजह जो Dhurandhar 3 बनने में है मुसीबत
केआरके ने दावे में कहा कि “प्रोड्यूसर ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही नेटफ्लिक्स इंडिया को इसके ओटीटी राइट्स बेच दिए थे क्योंकि उन्हें यकीन था कि वह यह फिल्म नहीं चलने वाली है।” इसके साथ ही धुरंधर 3 को लेकर यह कहा जा रहा है कि अब रणवीर सिंह 100 करोड़ की फीस मांग रहे हैं तो वहीं डायरेक्टर आदित्य धर 75 करोड़ की फीस मांग रहे हैं जो ज्योति देशपांडे उन्हें कभी नहीं देंगे।
हालांकि केआरके के दावे में आखिर कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा क्योंकि बीते दिन धुरंधर के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कहा था कि अभी धुरंधर की कहानी बाकी है और हम बहुत जल्द सरप्राइज लाने वाले हैं।
