---Advertisement---

Dhurandhar 3 कभी नहीं बनेगी! क्या रणवीर सिंह ने कर दी 100 करोड़ की मांग, जानें वो 5 वजह जो आदित्य धर के रास्ते का है पत्थर

Dhurandhar 3: क्या रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म की तीसरी किस्त की कहानी कभी नहीं बन पाएगी। आइए जानते हैं केआरके ने कौन से दावे कर लोगों के होश उड़ा दिए हैं और यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 13, 2026 2:36 अपराह्न

Dhurandhar 3
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 3: रणवीर सिंह की धुरंधर के दोनों पार्ट्स को जिस तरह से फैंस से प्यार मिला वह बताने की जरूरत नहीं है। वर्ल्डवाइड यह 3000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है लेकिन इस सबके बीच अगर आप भी अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं तो खुद को मूवी क्रिटिक और एनालिस्ट कहने वाले केआरके यानि कमाल राशिद खान ने वो 5 कारण बताए हैं जिसकी वजह से धुरंधर 3 कभी नहीं बन पाएगी। केआरके का शॉकिंग दावा निश्चित तौर पर आपको हैरान कर देने के लिए काफी है लेकिन आइए जानते हैं आखिर केआरके ने फिल्म को लेकर क्या कहा है।

धुरंधर प्रोड्यूसर के साथ क्या है एक्टर और निर्देशक की खटपट

कमाल राशिद खान ने x पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “धुरंधर 3 नहीं बन सकती क्योंकि डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह ज्योति देशपांडे द्वारा उन्हें दिए गए मुश्किल समय को भूल नहीं सके हैं। इसकी वजह बताते हुए केआरके ने कहा, “ज्योति ने उन दोनों को बेवकूफ कहा और फिल्म पूरी करने से मना कर दिया तब आदित्य और रणवीर ने फिल्म पूरी करने के लिए अपने पैसे खर्च किए। इसके अलावा ज्योति देशपांडे ने फिल्म का प्रमोशन करने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें पक्का यकीन था कि फिल्म नहीं चलेगी।

जानें वो वजह जो Dhurandhar 3 बनने में है मुसीबत

केआरके ने दावे में कहा कि “प्रोड्यूसर ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही नेटफ्लिक्स इंडिया को इसके ओटीटी राइट्स बेच दिए थे क्योंकि उन्हें यकीन था कि वह यह फिल्म नहीं चलने वाली है।” इसके साथ ही धुरंधर 3 को लेकर यह कहा जा रहा है कि अब रणवीर सिंह 100 करोड़ की फीस मांग रहे हैं तो वहीं डायरेक्टर आदित्य धर 75 करोड़ की फीस मांग रहे हैं जो ज्योति देशपांडे उन्हें कभी नहीं देंगे।

हालांकि केआरके के दावे में आखिर कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा क्योंकि बीते दिन धुरंधर के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने कहा था कि अभी धुरंधर की कहानी बाकी है और हम बहुत जल्द सरप्राइज लाने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

सितम्बर 28, 2026

Kriti Sanon

सितम्बर 27, 2026

Gorakhpur Viral Video

सितम्बर 27, 2026

Govinda

सितम्बर 26, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026