---Advertisement---

Dhurandhar: ‘सारी मेहनत बेकार..’ रहमान डकैत को कॉपी करने के चक्कर में फंसी शिल्पा शेट्टी, डांस देख यूजर्स ले रहे तफरी

Dhurandhar: शिल्पा शेट्टी ने 'धुरंधर' फिल्म के गाने FA9LA पर डांस किया है। वो बिल्कुल अक्षय खन्ना की तरह डांस स्टेप कर रही थीं। शिल्पा के ये डांस स्टेप्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 22, 2025 6:49 अपराह्न

Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का जादू देश और दुनिया की ऑडियंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इस मूवी में लीड रोल में रणवीर सिंह है, लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत का किरदार करने वाले अक्षय खन्ना की हो रही है। धुरंधर फिल्म का गाना FA9LA में जिस बलूची अंदाज में अक्षय खन्ना ने डांस किया वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षय खन्ना के इस डांस पर जमकर इंस्टाग्राम रील बन रही हैं। इस बीच शिल्पा शेट्टी ने भी इस गाने पर रील बनाई है। लेकिन लास्ट में उनकी टीम की तरफ से एक गलती हो जाती है। जिसके बाद वो कहती हैं कि, सारी मेहनत खराब हो गई है।

Dhurandhar के गाने पर झूमकर नाची बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने धुरंधर के FA9LA गाने पर डांस किया है। इसका वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “फैन तो मिला नहीं लेकिन मैं फैंन हो गई हूं, ये ट्रेंड करना तो बनता था।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो धुरंधर के गाने के म्यूजिक पर अक्षय खन्ना की तरह ही एक्सप्रेशन दे रही हैं। रील के अंत में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मजाक करती हैं , वो अपनी टीम से शिकायत करते हुए कहती हैं कि, फैन चलाना भूल गई, जिससे उनकी सारी मेहनत बेकार हो गई। शिल्पा की इस रील पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट आ चुके हैं।

शिल्पा शेट्टी की जमकर हो रही तारीफ

धुरंधर के गाने पर डांस करती शिल्पा शेट्टी को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ’22 साल की लग रही है।’ दूसरा लिखता है, ‘ये अब तक की सबसे बेस्ट रील है।’ तीसरा लिखता है, ‘आप इतना अच्छा डांस कर रही हैं कि, समझ नहीं आ रहा क्या कमेंट करुं।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Health Tips

मई 30, 2026