---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 52: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की आंधी में क्या हिली रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, देखें कैसे कमाई पर लगी लगाम

Dhurandhar Box Office Collection Day 52: धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52 आखिर क्या रहा और कैसे यह बॉर्डर 2 को टक्कर देती हुई नजर आ रही है। आइए जानते हैं कौन किस पर भारी पड़ा है और कैसे कमाई में यह रिकार्ड को सेट करने में कामयाब रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 26, 2026 11:37 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 52
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 52: रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई से अलग-अलग रिकॉर्ड सेट करने में कामयाब रही है। यह भारत की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है लेकिन इस सबके बीच क्या सनी देओल की बॉर्डर 2 आने से उनकी कमाई प्रभावित हुई है। 3 दिन से धुरंधर को मात दे रहे सनी देओल की बॉर्डर 2 के सामने क्या धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52 टिकी है। आइए जानते हैं कैसे कमाई में रणवीर सिंह की धुरंधर भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो लेकिन अभी भी दबदबा कायम है। आइए देखते हैं कलेक्शन कैसे चौंका रहा है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 52 से देखें रणवीर सिंह का कितना चला जादू

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52 की बात करें तो 8वें रविवार को 1.35 करोड रुपए की कमाई हुई है। 35% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इसके साथ ही कुल कलेक्शन 833 करोड़ रुपए भारत में हो चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड कहा जा रहा है कि फिल्म 1300 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है तो वहीं इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं फिलहाल 8 हफ्ते बीतने के बाद भी रणवीर सिंह की धुरंधर का कमाई बरकरार देखा जा रहा है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

क्या बॉर्डर 2 से मात खा जाएगी रणवीर सिंह की धुरंधर

वहीं धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52 से हटके अगर बॉर्डर 2 के साथ इसकी तुलना करें तो 3 दिन कमाई में धुरंधर को पीछे छोड़ती हुई सनी देओल की फिल्म नजर आ रही है। ओपनिंग डे पर 30 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने दूसरे दिन पर 36.5 करोड रुपए कमाई की थी तो तीसरे दिन पर इसकी कमाई 54.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। निश्चित तौर पर यहां रणवीर सिंह की धुरंधर फिसलती हुई नजर आ रही है लेकिन ओवरऑल कमाई में क्या बॉर्डर 2 आगे निकल पाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

इतना तो तय हैं कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 52 की रफ्तार धीमी हो गई हो लेकिन फैंस के बीच दबदबा अभी भी कायम है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 17, 2026