---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: ‘छावा’ के औरंगजेब पर भारी पड़ा ‘धुरंधर’ का रहमान डकैत, साल की सबसे हिट बॉलीवुड फिल्म को क्या रणवीर सिंह दे पाए मात?

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर इस समय बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' का जादू देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिनों में रणवीर सिंह के ये मूवी 300 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन क्या ये साल की अभी तक की सबसे हिट मूवी 'छावा' को मात दे पायी है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 12, 2025 11:43 पूर्वाह्न

Dhurandhar Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: साल की शुरुआत में जिस तरह से विक्की कौशल की मूवी ‘छावा’ की चर्चा थी, ठीक उसी तरह अंत में रणवीर सिहं की ‘धुरंधर’ की हो रही है। दोनों हिट फिल्मों में एक नाम कॉमन है और वो है अक्षय खन्ना, उन्होंने ‘छावा’ फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभाई थी। वहीं, ‘धुरंधर’ में वो पाकिस्तानी गैंगेस्टर रहमान डकैत के किरदार में खूब पसंद किए जा रहे हैं। ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ दोनों ही बेहद हिट मूवी हैं। ऐसे में ये एक-दूसरे को कितनी टक्कर दे पा रही है? यहां जानें दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है?

Dhurandhar Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?

भारत और पाकिस्तान की स्टोरी को दिखाती रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे बड़े कलाकार है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा गैंगेस्टर रहमान डकैत की भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना की हो रही है। धुरंधर का जादू वर्किंग डे में भी खूब देखने को मिल रहा है। फिल्म पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन 27 करोड़ की कमाई कर रही है। रिलीज के सातवें दिन भी धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27 करोड़ रुपए रहा है। भारत में ये मूवी टोटल 207.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, ‘धुरंधर’ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 300 करोड़ को पार कर चुका है। वीकेंड पर ये कमाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने विक्की कौशल की ‘छावा’ को छोड़ा पीछे?

आपको बता दें, साल 2025 में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

इस फिल्म का बजट 130 करोड़ के आस-पास था। लेकिन इसने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ‘छावा’ ने रिलीज के सातवें दिन 21.5 करोड़ रुपए का बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं, इसकी टोटल कमाई एक हफ्ते की 219.25 करोड़ रुपए थी। वहीं, ‘धुरंधर’ ने सातवें दिन 27 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, इसकी भारत में टोटल कमाई 207.25 करोड़ रुपए रही है। लेकिन इसने सातवें दिन ‘छावा’ से ज्यादा कमाए थे। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026