---Advertisement---

Dhurandhar क्या एनिमल से है ‘बेहतर’, जानिए रणवीर सिंह की 250 करोड़ी फिल्म के सामने कैसे रणबीर कपूर दिखा सकते दबदबा

Dhurandhar: क्या रणवीर सिंह की धुरंधर रणबीर कपूर की एनिमल से बेहतर होने वाली है। इस बारे में रेडिट पर एक यूजर ने अपनी राय दी तो वहीं लोगों ने बताया कि आखिर क्यों एनिमल से तुलना नहीं की जा सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2025 1:39 अपराह्न

Dhurandhar
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जी हां, हम बात कर रहे हैं धुरंधर की जिसे लेकर एक गजब बेताबी बरकरार है। संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से भरे हुए धुरंधर की तुलना पहले ही रणबीर कपूर की एनिमल से हो रही है। इस सब के बीच क्या रणवीर सिंह की 250 करोड़ी आदित्य धर की धुरंधर रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म एनिमल को मात दे पाएगी। आइए जानते हैं इस बारे में रेडिट यूजर ने क्या कहा जो चर्चा में है और निश्चित तौर पर दोनों फिल्मों की तुलना में एक अलग ट्विस्ट दे सकता है।

क्या एनिमल से बेहतर हो पाएगी रणवीर सिंह की धुरंधर

धुरंधर और रणबीर कपूर की एनिमल के बारे में तुलना करते हुए रेडिट यूजर ने लिखा, “क्या एनिमल से बेहतर फिल्म धुरंधर हो सकती है। मुझे पर्सनली लगता है कि साउथ से ज्यादा सपोर्ट ना मिलने की वजह से धुरंधर शायद एनिमल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से बेहतर परफॉर्म न कर पाए लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि यह एनिमल से बेहतर मूवी होगी क्योंकि मेरी राय में एनिमल एवरेज से नीचे थी। मुझे लगता है कि धुरंधर रणवीर के करियर के लिए भी कमाल करेगी।” हालांकि यह सिर्फ रेडिट यूजर की अपनी राय है और इस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहे।

कितनी हो सकती है रणवीर सिंह की धुरंधर की कमाई

धुरंधर की एनिमल के साथ तुलना होने पर एक यूजर ने कमेंट में कहा, “एनिमल की कहानी कभी सीधी नहीं थी लेकिन इसने मुझे बांध कर रखा क्योंकि मैं अंदाजा नहीं लगा सकता था कि क्लाइमेक्स क्या होगा। एनिमल इसलिए बड़ी सफल रही क्योंकि इसके आसपास कंट्रोवर्सी थी। जबरदस्त गाने थे। वांगा का कबीर सिंह वाला नाम था।” इसके अलावा रेडिट यूजर ने यह भी कहा है कि एक अच्छी ओपनिंग के साथ धुरंधर को लगभग 400 करोड़ कमाने में मदद मिलेगी उससे ज्यादा नहीं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली एनिमल ने भारत में 553 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी ऐसे में दोनों की टक्कर देखने लायक होगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026