---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन शाहरुख खान से लेकर अल्लू अर्जुन तक के गुरुर को किया रणवीर सिंह ने चकनाचूर, कमाई देख नहीं होगा यकीन

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के साथ ही शाहरुख खान की जवान और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के लिए मुसीबत साबित हुई है। कलेक्शन जानकर निश्चित तौर पर लोग उंगली चबा रहे हैं। आइए जानते हैं कमाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2026 10:49 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 1
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज से जिस तरह की आग की उम्मीद थी वह बॉक्स ऑफिस पर हर एक रिकॉर्ड को तोड़ने में यह पहले दिन के कलेक्शन से ही कामयाब रही। स्क्रीनिंग से कमाई हो या फिर ओपनिंग हर किसी में धमाकेदार कमाई कर लोगों को आश्चर्यचकित कर गए। सिर्फ धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 के बाद 145 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना चुकी है। आइए जानते हैं हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु में रिलीज होने वाली इस फिल्म की कितनी रही पहले दिन की कमाई। कैसे दंगल से लेकर जवान, पुष्पा 2 जैसी फिल्मों के लिए आफत आ गई है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 1 के बाद देखें रणवीर सिंह ने कैसे दिखाया कमाल

अगर सैक्निलक के रिपोर्ट की बात करें तो धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 102.55 करोड़ रुपये रही है। जहां प्री सेल्स में 43 करोड़ की कमाई बताई जा रही है। इसके अलावा हिंदी में 99.10 करोड़, कन्नड़ में 0.08 करोड़ मलयालम में 0.09 करोड़, तमिल में 1.16 करोड़ तो तेलुगु में 2.12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो भारत में ओवरऑल कलेक्शन 145.5 करोड़ रुपए कहा जा रहा है।

भारत की टॉप ओपनिंग करने वाली फिल्म में आई धुरंधर द रिवेंज

रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 निश्चित तौर पर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के बड़े सुपरस्टार्स के लिए मुसीबत है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में शाहरुख खान की जवान से लेकर अल्लू अर्जुन की पुष्पा द रूल का नाम शुमार है जो अपनी धमाकेदार ओपनिंग से फिलहाल टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है। जहां तक बात करें पुष्पा द रूल के पहले दिन की कमाई की तो इसने 164 करोड़ रुपए छापे थे। अगर ओवरऑल कमाई की बात करें तो यहां धुरंधर द रिवेंज भले ही पीछे है लेकिन हिंदी ग्रॉस कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 पर राज कर रही है।

शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन पर भारी पड़े रणवीर सिंह

दरअसल हिंदी में पुष्पा द रुल की कमाई 70 करोड़ रुपए हुई थी लेकिन रणवीर सिंह ने 99 करोड़ रुपए हैं। वही ओपनिंग दिन पर जवान की कमाई 75 करोड़ देखी गई थी। अब ऐसे में यह देखना होने वाला है कि क्या भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनकर रणवीर सिंह धुरंधर द रिवेंज से अपना दबदबा दिखाएंगे फिलहाल तो सिर्फ शुरुआत है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026