---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 13 :शो के साथ गिर रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई, क्या आमिर खान का रिकॉर्ड तोड़ना रह जाएगा सपना?

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 13 : Y बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का हर तरफ जलवा देखने को मिल रहा है। लेकिन सोमवार और मंगलवार को कमाई में पहले के मुकाबले उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मूवी सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है , लेकिन अभी आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली दंगल से पीछे है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 1, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 13 : आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच दिया है। ये भारत की इकलौती ऐसी फिल्म बन गई है। जिसके दोनों पार्ट 3000 करोड़ के लगभग कमाई कर चुके हैं। रणवीर सिंह की जासूसी और एक्टिग ने फैंस का दिल जीत लिया है।  ‘धुरंधर द रिवेंज’ का डंका भारत ही नहीं विदेशों में भी बज रहा है। लेकिन अचानक से सोमवार और मंगलवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। यही उतार-चढ़ाव फिल्म के शोज में भी देखने को मिला है।  रिलीज के 13 वें दिन जानें मूवी ने कितने कमाए हैं?

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 13  कितना हुआ?

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के 13 वें दिन 27.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये कलेक्शन किसी भी फिल्म के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन धुरंधर के पिछले हफ्तों के रिकॉर्ड देखें तो ये कम है।आदित्यधर की इस मूवी ने 17883 शोज से ये कमाई की है। भारत में ये मूवी 1077.41 करोड़ करुए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में ये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 358 करोड़ रुपए है। वहीं, धुरंधर द रिवेंज का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक 1435.41 करोड़ हो चुका है। ये मूवी बहुत जल्द 1500 करोड़ को छूने वाली है।  कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के लिए  ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना क्या बनेगा चुनौती?

धुरंधर ने रविवार को 19270 शोज से 68.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। सोमवार को मूवी की कमाई में कमी के साथ शोज भी गिरे। रिलीज के 12वें दिन फिल्म ने 17614 शो से 25.30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। लेकिन मंगलवार को कलेक्शन बढ़ा और ये 17883 शो के साथ 27.75 करोड़ रुपए हो गया। धुरंधर 2 की कमाई और शो जिस तरह से ऊपर और नीचे जा रहे हैं। उसे देख सवाल उठने लगे हैं कि, क्या आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली दंगल का फाइनली रिकॉर्ड टूटेगा।  आपको बता दें, धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है जो  पाकिस्तान में आतंकियों के बीच जाकर उनके मनसूबों पर पानी फेरता है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार है। फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 Plagiarism Row

अप्रैल 1, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 1, 2026

Vicky Kaushal

अप्रैल 1, 2026

Ramayana

अप्रैल 1, 2026

Ranjith

अप्रैल 1, 2026

Salman Khan

मार्च 31, 2026