---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27: 3 महा रिकॉर्ड में से पहला तोड़ने को तैयार आदित्य धर, गिरते कलेक्शन के साथ बनाई 27वें दिन पकड़

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27: 'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई गिरने के बाद भी लगातार आगे बढ़ती जा रही है। ये बहुत जल्द पुष्पा 2 द रुल को पीछे छोड़ने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 15, 2026 11:51 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27: आदित्यधर की ‘धुरंधर 2’ का जलवा देश और दुनिया दोनों में देखने के मिल रहा है। ये फिल्म 1700 करोड़ का बॉक्स ऑफिस  कलेक्शन पार कर चुकी है। रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े भी हैं और बनाए भी हैं। लेकिन अभी भी मूवी के सामने तीन बड़ी चुनौतियां खड़ी हुई हैं। अगर आदित्यधर की ये मूवी इन्हें पीछे छोड़ देती है तो ये इसकी ऐतिहासिक विजय होगी। मूवी ने रिलीज के  27वें दिन  पिछले दिनों के  मुकाबले कम कमाए हैं। लेकिन फिर भी ये अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रुल के करीब पहुंच गई है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 27 कितना हुआ?

धुरंधर 2 ने रिलीज के 27वें दिन 7.05 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 10143 शो से हुई है। भारत में रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 1311.68 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, मंगलवार को विदेशों में 1 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, ओवरसीज में टोटल कमाई 416.5 करोड़ की है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर द रिवेंज का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1727.93 करोड़ रुपए हो गया है।  लगभग 300 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म की ये एक बड़ी सफलता है। आपको बता दें, धुरंधर का पहला पार्ट  5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था। इसने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए। वहीं, धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था। ये एक महीने के अंदर ही 1700 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 – द रूल’  का क्या टूटने वाला  है रिकॉर्ड?

साउथ मूवी पुष्पा 2 – द रूल का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1742 करोड़ से 1871 करोड़ के आस-पास था। ये अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे हिट मूवी है। लेकिन अब आदित्यधर की धुरंधर द रिवेंज इसका रिकॉर्ड ब्रेक करने की तरफ आगे बढ़ रही है। धुरंधर 2 की कमाई 17.27.93 करोड़ रुपए है। बहुत जल्द इस मूवी का रिकॉर्ड टूट सकता है। वहीं,  रणवीर सिंह को इसके बाद  1871 करोड़ कमाने वाली बाहुबली 2 और 2000 हजार करोड़ कमाने वाली एक्टर  आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़ना होगा।  अगर ये तीनों रिकॉर्ड टूटते हैं तो भारत की सबसे सुपरहिट फिल्म  धुरंधर 2 बन जाएगी।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sejal Pawar Viral Video

जून 12, 2026

Alpha Teaser

जून 12, 2026

370 Biryani Controversy

जून 12, 2026

Salman Khan

जून 12, 2026

Hrithik Roshan

जून 12, 2026

Peddi Box Office Collection Day 8

जून 12, 2026