---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 39: रविवार को दम तोड़ती ‘धुरंधर 2’ ने किया चमत्कार, ‘भूत बंगला’ की सुनामी में गाड़ा झंडा

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 39:  किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के एक महीने बाद भी थिएटर में टिके रहना बड़ी चुनौती होता है।  लेकिन आदित्धर की धुरंधर 2 के लिए लगता है कि, अब कोई रिकॉर्ड चुनौती रहा ही नहीं है। इस मूवी ने अक्षय कुमार की 'भूत बंगला 'के  सामने  नया इतिहास रचा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 27, 2026 11:17 पूर्वाह्न

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 39
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 39:   रणवीर सिंह को ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉलीवुड का सबसे बड़ा एक्टर बना दिया है। वहीं, आदित्यधर सबसे बड़े मूवी मेकर बन चुके हैं। उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के 39वें दिन भी राज कर रही है। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा बहुत ही कम हुआ है , जब कोई मूवी एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखा रही है।  रविवार का दिन रणवीर सिंह के लिए बहुत ही अच्छा रहा है।  क्योंकि उनकी फिल्म की कमाई काफी गिर गई थी। लेकिन रविवार को अचानक से बॉक्स ऑफिस कलेक्श में उछाल आया है। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के सामने कलेक्शन बढ़ना अपने आप में मेकर्स के लिए राहत की खबर है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 39 कितना हुआ?

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के 39वें दिन 3.40 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 2998 शोज से हुआ है। भारत में आदित्य धर की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 1353.27 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ओवरसीज में ये कमाई 424.25 करोड़ रुपए है। ‘धुरंधर 2’ का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1777.52 करोड़ रुपए हो चुका है। आने वाले दिनों में ये कमाई और भी ज्यादा बढ़ सकती है। रणवीर सिंह की ये एक्शन मूवी अगर प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ देती है तो ये भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन जाएगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर नहीं चला अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का जादू

आपको बता दें, बढ़ते दिनों के साथ ‘धुरंधर’ की कमाई और शोज घटते जा रहे थे। प्रति दिन का इसका कलेक्शन घटकर 1 से देढ़ करोड़ के बीच पहुंच गया था। जिसके बाद लोगों को लग रहा था शायद ही अब ये 1810 करोड़ कमाने वाली ‘बाहुबली 2’ और 2000 हजार करोड़ कमाने वाली ‘दंगल’ को पछाड़ सके। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने आदित्य धर की मूवी की कमाई को कम किया है। लेकिन रविवार को अचानक से धुरंधर की कमाई 3.40 करोड़ हो गई। फिल्म में 13 फीसदी से ज्यादा उछाल आ गया है।  इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ‘धुरंधर 2 ‘अभी जिंदा है। ये बहुत जल्द प्रभास की 1810 करोड़  कमाने वाली ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ सकती है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sapna Choudhary

जून 15, 2026

 Sanchita ugale

जून 15, 2026

Peddi Box Office Collection Day 11

जून 15, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3

जून 15, 2026

Rashmika Mandanna

जून 15, 2026

Aamir Khan

जून 15, 2026