---Advertisement---

क्या सौरभ द्विवेदी  के कारण ‘कर्तव्य’  से भटके Saif Ali Khan ? शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म की क्यों हो रही भयंकर ट्रोलिंग?

Saif Ali Khan : सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' रिलीज हो गई है। इसमें पत्रकार सौरभ द्विवेदी भी हैं। नेटफ्लिक्स पर आते ही ये ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 16, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Saif Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘कर्तव्य’  मूवी से  लगभग तीन साल बाद कमबैक किया है। इसे शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाऊस रेड चिली में बनाया है। इसमें विलेन का रोल ‘द लल्लनटॉप’ के पूर्व पत्रकार सौरभ द्विवेदी kj रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर 15 मई 2026 को रिलीज हुई इस क्राइम-थ्रिलर के आते ही सोशल मीडिया पर ऑडियंस के रिव्यू आने लगे हैं। जिसमें वो रेडचिली और सौरभ द्विवेदी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान की एक्टिंग और स्टोरी पर भी सवाल उठा रहे हैं। अगर इस वीकेंड कर्तव्य फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार ऑडियंस का रिव्यू जरुर जानें।

Saif Ali Khan  की फिल्म कर्तव्य की क्या कमजोर कहानी है?

Neeti Roy नाम के यूजर ने एक्स पर सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य का रिव्यू देते हुए लिखती हैं,
‘कर्तव्य की कहानी दिलचस्प है, इसमें सामाजिक विषय गहराई से उठाए गए हैं और सैफ अली खान ने ईमानदारी से अभिनय किया है, लेकिन कमजोर लेखन और सतही प्रस्तुति इसे वह प्रभावशाली क्राइम ड्रामा बनने से रोकती है जो यह बनना चाहता था।’

 

‘सौरभ द्विवेदी को तो यकीनन “दशक की सबसे खराब डेब्यू फिल्म” का अवॉर्ड मिलेगा’

वहीं, Savage SiyaRam नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किए गअए कर्तव्य फिल्म के रिव्यू में सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग पर सवाल उठाए गए हैं। यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और मनीष चौधरी के अच्छे अभिनय की वजह से ‘कर्तव्य’ देखने लायक है। संजय मिश्रा का अभिनय अनुमान के मुताबिक और एक तरफा है। सौरभ द्विवेदी को तो यकीनन “दशक की सबसे खराब डेब्यू फिल्म” का अवॉर्ड मिलेगा, उनका अभिनय बेहद घटिया है। उन्हें भविष्य में अभिनय नहीं करना चाहिए।’

 

‘Red Chillies Entertainment के सपोर्ट के बावजूद फिल्म असर नहीं छोड़ पाती’

Mahua Khabar नाम के यूजर ने तो शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाऊस पर ही सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा,  ‘Red Chillies Entertainment के सपोर्ट के बावजूद फिल्म असर नहीं छोड़ पाती।’

सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ को क्या ले डूबे सौरभ द्विवेदी ?

इसके साथ ही Miss Filmy नाम के यूजर ने भी एक्स पर सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘भाई, तुमने तो पूरी फिल्म बर्बाद कर दी रेड चिली ने उसे ये रोल क्यों दिया जिसे एक्टिंग करना नहीं आता ।कई प्रतिभाशाली स्ट्रगलिंग एक्टर्स ऐसे रोल के लिए तरसते हैं ।कर्तव्य फिल्म अच्छी है, लेकिन सौरभ द्विवेदी ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया।’

 

सैफ अली खान की  फिल्म ‘कर्तव्य’  की कहानी और स्टारकास्ट

सैफ अली खान की  फिल्म ‘कर्तव्य’  15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।  इसमें सैफ अली खान एक ईमानदार पुलिस अफसर हैं।  जो परिवार और काम के बीच फंस जाते हैं। इसमें विलेन का रोल सौरभ द्विवेदी कर रहे हैं। पुलकित के द्वारा फिल्म का निर्देशन किया गया है। मूवी में सैफ अली खान के अलावा रसिका दुग्गल,  युधवीर अहलावत, संजय मिश्रा, मनीष चौधरी और जाकिर हुसैन हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026