---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14 : स्लो कलेक्शन से बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब रितेश देशमुख, जानें टोटल कमाई

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14 : रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। इस दौरान फिल्म की कमाई काफी कम रही है। लेकिन उसके बाद भी ये बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंच गई है। वीकेंड पर देखने से पहले जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 15, 2026 1:43 अपराह्न

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14
Follow Us
---Advertisement---

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14 :  रितेश देशमुख ने ‘राजा शवाजी’ फिल्म के जरिए डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। 1 मई 2026 को रिलीज हुई इस मूवी की टोटल कमाई बहुत जल्द  100 करोड़ तक पहुंच जाएगी। फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, उसे देख काफी लोगों को लगा ये अपना बजट शायद नहीं निकाल सकेगी। लेकिन हिन्दी और माराठी भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म ने बीते दिन मेकर्स को थोड़ी सी राहत दी है।  ये फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में घटि घटनाओं पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबाल अभी तक अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फिल्म से चल रहा था।  मूवी में सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन जैसे बड़े कलाकार हैं।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14  कितना हुआ?

राजा शिवाजी मूवी का बजट 100 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में टोटल 91.10 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। भारत में इस ऐतिहासिक घटना पर आधिरात फिल्म ने 76.95 करोड़ रुपए कमाए हैं। बीते दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऑपनिंग डे पर 11.35 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म की प्रतिदिन कमाई 1 से दो करोड़ तक पहुंच गई है। लेकिन स्लो रफ्तार से आगे बढ़ने के बाद भी ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकडे़ Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘राजा शिवाजी’  फिल्म हो सकती है 100 करोड़ के कलेक्शन में शामिल

‘राजा शिवाजी’ एक मल्टीस्टार फिल्म है। इसमें शिवाजी महाराज और मुगलों के बीच हुए कई युद्ध देखने को मिले हैं। इसमें रितेश देशमुख के अलावा उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, और फरदीन खान जैसे एक्टर हैं। फिल्म का निर्माण जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने मिलकर किया है। ये फिल्म हिन्दी भाषा से ज्यादा मराठी में चल रही है।  इस वीकेंड उम्मीद की जा रही है कि, शायद ये 100 करोड़ तक पहुंच जाए और अपना बजट निकाल ले।  ये हफ्ता मेकर्स के लिए काफी टेंशनभरा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026