---Advertisement---

‘तेनु तेरी कोक च पसंद आ…’ तेलंगाना सरकार के आदेश के बाद Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में खास ट्विस्ट, फैंस बोले- ‘पोपट हो गया’

Diljit Dosanjh: तेलंगाना सरकार की सख्त हिदायत के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपने कंसर्ट में कुछ ऐसा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निश्चित तौर पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है और न सिर्फ अपनी गायिकी बल्कि अपने शातिर दिमाग को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: Dil-Luminati Tour की वजह से फिल्हाल पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) काफी चर्चा में है। बीते दिन तेलंगाना सरकार की तरफ से मिले नोटिस के बाद उनके कंसर्ट को लेकर फैंस परेशान थे जहां उन्हें अल्कोहल और ड्रग्स वाले गानों के लिरिक्स को इस्तेमाल न करने का आदेश दिया गया था। ऐसे में दिलजीत ने अपने कंसर्ट में फैंस का दिल जीत लिया और तेलंगाना सरकार की बात मानते हुए अपने गाने को कुछ इस तरह से ट्विस्ट किया कि उसे देखने के बाद फैंस झूमने के लिए मजबूर हो गए। निश्चित तौर पर हैदराबाद का यह कंसर्ट सबसे खास और ऐतिहासिक रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं जिस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Diljit Dosanjh के गाने के लिरिक्स सुन क्रेजी हुए फैंस

दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट का वीडियो देखने के बाद लोग क्रेजी हो रहे हैं जिसमें वह तेलंगाना सरकार के आदेश के बाद आपके गाने में खास ट्विस्ट देते दिखे। इस दौरान उन्होंने ‘तैनु तेरी दारू च पसंद आ लेमोनेड’ की जगह ‘तेनु तेरी कोक च पसंद आ लेमोनेड’ तो वहीं ‘5 तारा ठेक्के उट्ठे’ को ‘5 तारा होटल च’ करते नजर आए। खास बात यह है कि इस गाने के लिरिक्स को बदलते हुए खुद दिलजीत की चेहरे पर हंसी थी। कंसर्ट में लोग जिस तरह से एंजॉय कर रहे थे वह उनके लिए फैंस का प्यार दिखाने के लिए काफी है।

Diljit Dosanjh को लेकर यूजर्स उड़ा रहे तेलंगाना सरकार का मजाक

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “लास्ट मिनिट सिलेबस चेंज।” तो एक ने कहा, “शर्म करो यार तेलंगाना गवर्नमेंट।” एक ने कहा पोपट हो गया तो दूसरे ने कहा तेलंगाना सरकार बगल में रो रही होगी भाई ये क्या हो गया। एक यूजर ने लिखा ऐसे क्यों लग रहा है भाई चुन चुन के दारू और बदमाशी वाले सॉन्ग गा के आया है।

Diljit Dosanjh को मिला था तेलंगाना सरकार का आदेश

जहां तक तेलंगाना सरकार के आदेश की बात करें तो दलजीत दोसांझ को इस बात की सख्त हिदायत दी गई थी कि अपने कंसर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर नहीं आने दे सकते हैं क्योंकि हाई साउंड बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा दिलजीत को पटियाला पेग, शराब, ड्रग्स और वायलेंस वाले गानों को भी यहां गाने की इजाजत नहीं है।

Diljit Dosanjh का Dil-Luminati टूर कब होगा खत्म

Dil-Luminati टूर की बात करें तो यह दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए काफी खास है क्योंकि सिंगर इसके जरिए 10 शहरों में अपने कंसर्ट को आयोजित कर रहे हैं। हाल ही में वह अक्टूबर में दिल्ली पहुंचे थे जिसमें वह अपने फैंस को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं रहने दिए थे। इसके अलावा अगर बात उनके अंतिम कंसर्ट की करें तो यह 29 दिसंबर को गुवाहाटी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026