---Advertisement---

‘मैं नेता नहीं हूं…’ Diljit Dosanjh ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से किया किनारा, कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सवाल पर भड़के

Diljit Dosanjh: जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच फैन में कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सवाल किया तो भड़क उठे सिंगर, कुछ ऐसा कहा जो है चर्चा में। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2026 3:17 अपराह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: जंतर मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है और इसे कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्ट मिलता है। इस सब के बीच दिलजीत दोसांझ न रिएक्ट करते हुए कहा है कि उन्हें इसमें ना घसीटा जाए। इस वीडियो को जारी करते हुए उन सभी लोगों से खास गुजारिश करते हुए सिंगर और एक्टर नजर आए हैं जहां वह यह कहते हैं कि वह कोई पॉलिटिशियन नहीं है तो ऐसे में उन्हें दूर रखा जाए। आइए जानते हैं आखिर वीडियो में उन्होंने क्या कहा जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।

जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर क्या बोले Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ इस वीडियो में पंजाबी में कहते हुए नजर आते हैं कि “ब्रो जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कब शुरू हुआ मुझे इससे दूर रखो। मैं आर्टिस्ट हूं ब्रो मैं कोई नेता नहीं हूं। विरोध प्रदर्शन वगैरह से मेरा क्या लेना देना। देखो सब कुछ ठीक नहीं हो सकता है। दुनिया में कभी भी सब कुछ ठीक नहीं हो सकता। ऐसे में उन सभी लोगों को बधाई जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि वह इस प्रोटेस्ट से पूरी तरह से अनजान है और उनके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।

दिलजीत दोसांझ ने लोगों से की ये खास अपील

दरअसल हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दिलजीत दोसांझ के एक फैन ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा तो इस दौरान वह इससे साफ इनकार करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के बारे में कुछ भी पता नहीं है और वह इससे दूर रहना चाहते हैं।

गौरतलब है कि जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है जहां प्रदर्शनकारी पेपर लीक होने और गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। जहां देश के अलग-अलग कोने से छात्र और समर्थक प्रोटेस्ट में शामिल है और अपनी आवाज उठा रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026