---Advertisement---

Diljit Dosanjh: ‘बॉर्डर 2’ एक्टर के बर्थ डे पर भावुक हुए सुनील शेट्टी, जानें किस बात का अदा किया दिल से शुक्रिया?

Diljit Dosanjh: बहुत जल्द पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ 'बॉर्डर 2' फिल्म में नजर आने वाले हैं। आज वो अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास अवसर पर उन्हें सुनील शेट्टी ने विश किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 6, 2026 2:16 अपराह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आज 42 साल के हो गए हैं। उनकी आवाज हो या फिर एक्टिंग हो सभी को हिन्दी और पंजाबी ऑडियंस खूब पसंद करती है। दिलजीत 23 जनवरी को रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा हैं। ट्रेलर में उनके आर्मी मैन वाले रोल को खूब पसंद किया गया है। दिलजीत दोसांझ के जन्मदिन पर बॉलीवुड के सुपर स्टार सुनील शेट्टी ने उन्हें विश किया है। इसका साथ ही दिल से धन्यवाद किया है।

Diljit Dosanjh को सुनील शेट्टे ने खास अंदाज में किया बर्थ डे विश

सुनील शेट्टी ‘बॉर्डर’ के पहले पार्ट में थे। अब ‘बॉर्डर 2’ में उनके बेटे अहाना शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अहान की काफी मदद की है। यही वजह है कि, उनकी बधाई में इसकी झलक देखने को मिली।

सुनील शेट्टी ने एक्स पर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो दिलजीत!आपका संगीत आसमान की ऊंचाइयों को छूता रहे और आप जहां भी जाएं, लोगों के दिलों को छूता रहे और अहान के साथ हमेशा इतने प्यार से खड़े रहने के लिए धन्यवाद… आप सच में दिल जीत लेते हो पाजी!! चमकते रहो, प्रेरणा देते रहो!’ सुनील शेट्टी ने एक्स पर खास पोस्ट करके दिलजीत पर प्यार लुटाया है।

बॉर्डर 2′ में दिलजीत दोसांझ आसमान पर देंगे दुश्मनों को मात

आपको बता दें, गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है। इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं। वहीं, कई बड़े एक्टर भी भारतीय सैनिकों का किरदार कर रहे हैं। इसमें दिलजीत दोसांझ ने एक वायु सेना के अधिकारी की भूमिका की है। इसमें वो निर्मल जीत सिंह सेखों नाम के फ्लाइंग ऑफिसर का रोल कर रहे हैं। इसमें वो अकेले ही दुश्मनों के लड़ाकू विमान से लड़ते हुए दिखेंगे। टीजर और ट्रेलर में उनकी पहली झलक ने ही फैंस को ओवर एक्साइटेड कर दिया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026