---Advertisement---

एक्स बॉयफ्रेंड को ‘गे’ बताकर Disha Patani ने किया था ब्रेकअप, क्यों ऋतिक और सलमान को लेकर भी विवादों में रही एक्ट्रेस

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का नाम ऋतिक रितिक रोशन तो कभी सलमान खान के साथ जोड़ा गया और उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2024 11:57 पूर्वाह्न

DISHA PATANI
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: बॉलीवुड की बिकनी गर्ल कहीं जाने वाली दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सुर्खियां बटोरने वाली दिशा आखरी बार ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आई थी जिसमें उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखे थे। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ ‘कल्कि 2898 एडी‘ है। फिल्मों से ज्यादा दिशा अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती है लेकिन उनका नाम विवादों से भी काफी जुड़ा है। अक्सर अपने लुक को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होने वाली दिशा अपने रिलेशनशिप से लेकर सलमान खान और ऋतिक रोशन तक की वजह से फजीहत करवा चुकी है। ऐसे में 13 जून यानी उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी टॉप 5 कंट्रोवर्सी।

पार्थ संग Disha Patani का ब्रेकअप

फिल्म इंडस्ट्री में अपना जादू चलाने से पहले दिशा पटानी टीवी एक्टर पार्थ समथान को डेट कर रही थी। वहीं बाद में इस वजह से काफी कंट्रोवर्सी हुई जब खबर आई कि पार्थ विकास गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में है। यह पता चलने के बाद दिशा और पार्थ का तो ब्रेकअप हो गया लेकिन इस खबर ने सनसनी मचा दी। वहीं पार्थ से ब्रेकअप के बाद दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा लेकिन लोग अक्सर ट्रोल करते रहे।

ऋतिक संग डेटिंग की उड़ी अफवाहें

ऋतिक रोशन की वजह से भी दिशा पटानी काफी विवादों में रही थी। दिशा पटानी ऋतिक के फ्लर्टिंग से परेशान हो गई थी और इसलिए उन्होंने एक फिल्म से भी किनारा कर लिया था। ऋतिक ने दिशा को डेट पर चलने के लिए भी कहा था और रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि वह उन्हें पर्सनल मैसेज भी करते थे। हालांकि इस पर दिशा और ऋतिक रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी है लेकिन इस वजह से एक्ट्रेस काफी विवादों में रही थी।

सलमान संग किसिंग वीडियो

सलमान खान और दिशा पटानी फिल्म ‘राधे’ में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को तो काफी पसंद किया गया लेकिन फिल्म के एक सीन पर बवाल उठा था। दरअसल सलमान खान और दिशा पटानी का एक किस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसकी वजह से उन्हें लताड़ लगाई गई थी। 27 साल उम्र में छोटी दिशा का सलमान खान के साथ किसिंग सीन देखने के बाद लोग भड़क उठे थे।

एमएस धोनी एक्ट्रेस इस तस्वीर को लेकर हुई थी ट्रोल

दिवाली के खास मौके पर अपनी स्पोर्ट्स ब्रा को अलग अंदाज में प्रमोट करती हुई नजर आई थी और इस दौरान दिशा इसे देसी टच देते हुए दिवाली आउटफिट बनाकर लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश की। लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद लोग भड़क उठे और उन्हें लताड़ लगाने लगे। लोगों को दिवाली के मौके पर इस तरह की हरकत पसंद नहीं आई।

लॉकडाउन के दौरान टाइगर श्रॉफ के साथ घूमने निकली Disha Patani

दिशा पटानी कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ घूमने निकली थी। इस दौरान उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था लेकिन उन्हें वेकेशन पर जाते हुए देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। इस वजह से खूब हंगामा हुआ था। यहां तक कि दिशा और टाइगर पर लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के लिए एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इस वजह से भी उनकी काफी फजीहत हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026