---Advertisement---

Disha Patani: Calvin Klein ब्रांड की बिकिनी को स्टाइल कर हसीना ने बढ़ाई गर्मी, रुमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के भी उड़े होश

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद फैंस उनकी कातिलाना हरकतों को देख हैरान रह गए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ही नहीं उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर भी कमेंट किए बिना नहीं रख सके और फिलहाल इस वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। कहने में दो राय नहीं है की दिशा ट्रेंड में आ गई है। वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 10:52 पूर्वाह्न

Disha Patani
Follow Us
---Advertisement---

Disha Patani: दिशा पटानी का नाम तो उन टॉप लिस्ट में शुमार है जो हर बार अपनी अलग अदाएं दिखाकर लोगों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। बिकनी गर्ल्स के नाम से मशहूर इस हसीना को अक्सर अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर तापमान बढ़ाते हुए देखा जाता है। एक बार फिर दिशा ने कुछ ऐसा ही किया है जिसके बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है। लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो को शेयर कर ने में लोगों को खास ट्रीट दी है जिसके बाद फैंस ही नहीं उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड भी मदहोश हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसने दिशा की अदाएं वाकई कातिलाना है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

दिशा का यह अवतार वाकई है काफी दिलकश

इंस्टाग्राम के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो दिशा केल्विन क्लेक्लेन ब्रांड को प्रमोट कर रही है और उन्होंने इस दौरान ब्लैक प्रिंटेड बिकिनी को कैरी किया है। एक्ट्रेस ने इस लुक को व्हाइट शर्ट को कैरी कर कंप्लीट किया है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अवतार वाकई काफी अलग और फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने जिस तरह बिकनी लुक को कैरी किया वह काबिले तारीफ है। वहीं उनकी अदाएं सोने पर सुहागा है जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। यह पहली दफा नहीं है कि दिशा अपने अलग अंदाज से लोगों को इंप्रेस कर रही है। एक्ट्रेस के भीगे हुए बाल और गीले बदन किसी की भी धड़कनों को बढ़ाने के लिए काफी है।

दिशा के इस अंदाज पर फिदा हुए बॉयफ्रेंड

दिशा के इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने के बाद उनकी बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय भी कमेंट कर प्यार लुटती हुई नजर आई। वहीं इस लुक को देख उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी कमेंट करने को मजबूर हो गए और उन्होंने लिखा ‘स्ले’। माना यह जा रहा था कि टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस सिंगल लाइफ को एंजॉय कर रही है लेकिन हाल ही में उन्हें रुमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्ज़ेंडर एलेक्स इलिक (Alexander Alex Ilic) साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि एक्ट्रेस इस विदेशी शख्स को डेट कर रही है। फिलहाल इस वीडियो के साथ-साथ दिशा अपने बॉयफ्रेंड को लेकर भी चर्चा में है।

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी दिशा

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पटानी हाल ही में अपने गाने ‘क्यों करूं फिक्र’ को निर्देशित कर चुकी हैं और निर्देशन में डेब्यू कर चर्चा में आई। वहीं अगली बार दिशा ‘योद्धा’ फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आने वाली है। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘कंगुआ’ और ‘सूर्या 42’ भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026